देवघर कॉलेज में 24 को युवाओं की संसद

देवघर : देवघर महाविद्यालय में युवा संसद का आयोजन 24 जनवरी को किया जाएगा, जिसकी तैयारी शुरू

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Jan 2019 08:58 AM (IST) Updated:Sat, 19 Jan 2019 08:58 AM (IST)
देवघर कॉलेज में 24 को युवाओं की संसद
देवघर कॉलेज में 24 को युवाओं की संसद

देवघर : देवघर महाविद्यालय में युवा संसद का आयोजन 24 जनवरी को किया जाएगा, जिसकी तैयारी शुरू है। स्क्री¨नग के माध्यम से विभिन्न महाविद्यालयों के 50 युवाओं का चयन जिलास्तरीय युवा संसद के लिए किया गया।

स्क्री¨नग में देवघर कॉलेज के अलावा रमा देवी बाजला महिला महाविद्यालय, एएस कॉलेज, ¨हदी विद्यापीठ बीएड कॉलेज, डिप्सर कॉलेज आदि के छात्र-छात्राओं के साथ नेहरू युवा केंद्र के युवाओं ने हिस्सा लिया। स्क्री¨नग के दौरान आíथक व महिला सशक्तीकरण, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, सुकन्या समृद्धि योजना व भ्रष्टाचार आदि विषय निर्धारित किए गए थे, जिस पर युवाओं ने अपने विचार व्यक्त किए। देवघर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. बसंत कुमार गुप्ता ने कहा कि स्क्री¨नग में 50 युवाओं का चयन किया गया है। 24 जनवरी को युवा संसद में भाग लेंगे। इसमें तीन प्रतिभागियों को चयन राज्य स्तरीय युवा संसद के लिए किया जाएगा, जिसका आयोजन सात फरवरी को रांची में होगा। यहां चयनित युवा राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले युवा संसद में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। पूरे देश से सौ प्रतिभागियों को चयन राष्ट्रीय स्तर के आयोजन के लिए किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी