देवघर का पहला कैशलेस प्रखंड होगा सारवां

देवघर : मुख्यमंत्री ने झारखंड को देश का पहला कैशलेस राज्य बनाने का संकल्प लिया है। सोमवार को उपायुक्

By Edited By: Publish:Mon, 05 Dec 2016 07:44 PM (IST) Updated:Mon, 05 Dec 2016 07:44 PM (IST)
देवघर का पहला कैशलेस प्रखंड होगा सारवां

देवघर : मुख्यमंत्री ने झारखंड को देश का पहला कैशलेस राज्य बनाने का संकल्प लिया है। सोमवार को उपायुक्त अरवा राजकमल ने बैंकर्स के साथ बैठक कर घोषणा की कि सारवां प्रखंड को पहला कैशलेस प्रखंड बनाना है। समाहरणालय सभागार में मौजूद बैंक पदाधिकारियों से कहा कि वह अपने-अपने पंचायत में शिविर लगाकर लाभुकों का खाता खोलें। उपायुक्त ने कहा कि 20 दिन के भीतर कम से कम 10 से 12 हजार लोगों को रूपे एवं क्रेडिट कार्ड उपलब्ध करा दिया जाएगा। इस कार्य में आंगनबाड़ी सेविका, स्वयंसेवक एवं मुखिया को भी जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। जानकारी हो कि प्रखंड मुख्यालय लोगों का लाने का कार्य एक अभियान की तरह होगा।

उपायुक्त ने कहा कि सारवां के हर दुकान में पॉस मशीन भी दे दी जाएगी। छोटी मंडियों में भी इसे प्रयोग में लाया जाएगा। बैठक में एलडीएम डीएल राम के अलावा सभी बैंक समन्वयक मौजूद थे। बता दें कि मंगलवार को इसके लिए प्रखंड मुख्यालय में एक बैठक रखी गयी है।

chat bot
आपका साथी