चरणबद्ध आंदोलन करेंगे अनुबंध कर्मचारी

देवघर : राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के तहत अनुबंध पर कार्यरत कर्मचारियों के संघ की बैठक मंगलवार

By Edited By: Publish:Tue, 01 Sep 2015 05:47 PM (IST) Updated:Tue, 01 Sep 2015 05:47 PM (IST)
चरणबद्ध आंदोलन करेंगे अनुबंध कर्मचारी

देवघर : राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के तहत अनुबंध पर कार्यरत कर्मचारियों के संघ की बैठक मंगलवार को सदर अस्पताल परिसर में हुई। जिलाध्यक्ष सरिता सिंह की अध्यक्षता में निर्णय लिया गया कि मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। जिलाध्यक्ष ने बताया कि आंदोलन के पहले चरण में एएनएम व जीएनएम सात से नौ सितंबर तक काला बिल्ला लगाकर काम करेंगे। 15 सितंबर को सिविल सर्जन कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। वहीं 30 सितंबर को रांची में स्वास्थ्य मंत्री व सचिव के समक्ष प्रदर्शन व 28 अक्टूबर से 9 नवंबर तक भूख हड़ताल की जाएगी। इसके बाद भी सरकार हमारी मांगों को पूरा नहीं करती है तो हम सभी 26 नवंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। उन्होंने सभी सदस्यों से आंदोलन को सफल बनाने की अपील की। मौके पर आभा देवी, सुचिता कुमारी, मंजू कुमारी, पूनम कुमारी, आरती कुमारी, पूनम यादव, रूपा कुमारी, रेखा, किरण मंडल आदि एएनएम व जीएनएम उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी