किसी भी सूरत में बंद नहीं हो विद्यालय व एमडीएम

देवघर : पारा शिक्षक की बेमियादी हड़ताल से उत्पन्न स्थिति ने विभागीय पदाधिकारियों को वैकल्पिक व्यवस्था

By Edited By: Publish:Fri, 28 Aug 2015 06:01 PM (IST) Updated:Fri, 28 Aug 2015 06:01 PM (IST)
किसी भी सूरत में बंद नहीं हो विद्यालय व एमडीएम

देवघर : पारा शिक्षक की बेमियादी हड़ताल से उत्पन्न स्थिति ने विभागीय पदाधिकारियों को वैकल्पिक व्यवस्था पर सोचने के लिए मजबूर कर दिया है।

इनकी हड़ताल से कई विद्यालयों में ताला लटक गया है। नतीजतन शुक्रवार को वीडियो संवाद के माध्यम से राज्य के पदाधिकारियों ने इस दिशा में आवश्यक निर्देश दिए। राज्य परियोजना निदेशक हंसराज सिंह व प्रशासी पदाधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने जिला शिक्षा अधीक्षक को निर्देश दिया कि किसी भी सूरत में विद्यालय बंद नहीं होना चाहिए। इसके अलावा एमडीएम का संचालन भी नियमित रूप से होगा। जिला शिक्षा अधीक्षक सह जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सुधांशु शेखर मेहता ने कहा कि हड़ताल से जो विद्यालय बंद होने की स्थिति में है वहां बगल के विद्यालय से शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। इसके अलावा श्रावणी मेला के बाद प्रखंड व संकुल साधन सेवियों को भी विद्यालय संचालन में लगा दिया जाएगा। बताते चले कि जिले में 20 प्रखंड जबकि 142 संकुल साधन सेवी हैं। डीएसई ने कहा कि पारा शिक्षकों के हड़ताल से तकरीबन सौ विद्यालय प्रभावित हुए हैं, यहां वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी ताकि विद्यालय समय पर खुले तथा पठन-पाठन के साथ-साथ मध्याह्न भोजन योजना का नियमित संचालन हो।

chat bot
आपका साथी