लापरवाह शिक्षकों का कटेगा वेतन

संवाद सहयोगी, करौं (देवघर) : प्रखंड के सभी प्राथमिक व मध्य विद्यालय बुधवार से नए समयानुसार संचालि

By Edited By: Publish:Wed, 01 Jul 2015 07:22 PM (IST) Updated:Wed, 01 Jul 2015 07:22 PM (IST)
लापरवाह शिक्षकों का कटेगा वेतन

संवाद सहयोगी, करौं (देवघर) : प्रखंड के सभी प्राथमिक व मध्य विद्यालय बुधवार से नए समयानुसार संचालित होने लगा है। पहले एक जुलाई से सभी विद्यालय सुबह दस से दोपहर चार बजे तक संचालित होता था। मगर नए निर्णय के अनुसार विद्यालयों को सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक चलाया जाना है।

बीईईओ देवेंद्र राय ने बुधवार को प्रखंड के प्रावि लालगढ़ मुस्लिम टोला, मवि लालगढ़, प्रावि पथरौल, उमवि गोसुवा, उप्रवि कझियाटांड़, प्रावि बुढ़वाटांड़, उमवि बेलकियारी, उप्रवि नवाबांध, उमवि रानीडीह, लालापोखर, बघनाडीह आदि का निरीक्षण किया। इस दौरान शिक्षकों की उपस्थिति पंजी, एमडीएम, पठन-पाठन की स्थिति की जानकारी लिया। कहा कि नए समय के अनुरूप विद्यालय के चलने से बच्चों का शत-प्रतिशत ठहराव होगा। ठहराव सुनिश्चित करने में यह पहल महत्वपूर्ण साबित होगा। कार्य में कोताही बरतने पर शिक्षकों के वेतन पर रोक लगा दिया जाएगा।

नए समयानुसार अब बच्चों को डेढ़ बजे एमडीएम खिलाना है। इसके बाद विद्यालयों में छुट्टी दी जाएगी। बीईईओ ने कहा कि किसी भी सूरत में एमडीएम बंद नहीं होना चाहिए। सोमवार, बुधवार, शुक्रवार को बच्चों को अंडा या फल खिलाने का निर्देश दिया। उन्होंने विद्यालय में बन रहे शौचालय का भी जायजा लिया। कहा कि निर्माण कार्य जल्द पूरा किया जाए। जिन विद्यालयों में शौचालय की मरम्मत की जानी थी वहां भी कार्य पूरा करने की हिदायत दी। कार्य में कोताही बरतने पर शिक्षकों के वेतन पर रोक लगा दिया जाएगा। बताया कि प्रखंड 13 विद्यालयों में शौचालय निर्माण और 15 का मरम्मत किया जाना है। मौके पर कनीय अभियंता मो. परवेज समेत अन्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी