विवाहिता की मौत, तीन गिरफ्तार

जसीडीह (देवघर) : थाना क्षेत्र के सतरिया गांव की घटना है जब बुधवार रात राजेंद्र दास की पत्नी सोनी देव

By Edited By: Publish:Fri, 22 May 2015 01:02 AM (IST) Updated:Fri, 22 May 2015 04:34 AM (IST)
विवाहिता की मौत, तीन गिरफ्तार

जसीडीह (देवघर) : थाना क्षेत्र के सतरिया गांव की घटना है जब बुधवार रात राजेंद्र दास की पत्नी सोनी देवी ने पारिवारिक कलह में विषपान कर लिया। परिवारवालों ने तबीयत बिगड़ते देख निजी क्लिनिक लाया जहां उसकी मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलने के बाद सोनी के पिता बेटी की ससुराल पहुंचे तब तक उसे डढ़वा नदी के श्मशान घाट ले जाया गया था। पुलिस को सूचना मिली तो उसने शव को कब्जा में कर उसका पोस्टमार्टम करा दिया। लड़की के पिता दिलीप दास के बयान पर पति राजेंद्र दास, ससुर सुफल दास एवं जेठ नारायण दास के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जाता है दो साल पूर्व सोनी की शादी हुई थी तब से 50 हजार रुपया के लिए लड़का पक्ष की ओर से दबाव बनाया जा रहा था। कई बार इस पर गांव में पंचायत भी लगी थी। नतीजा नहीं निकला। बुधवार की रात भी पति-पत्नी में झगड़ा हुआ। संभवत: उसके बाद ही उसने जहर खा ली। हालांकि राजेंद्र के ससुराल वालों का आरोप है कि उसकी बेटी को जहर देकर मारा गया है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।

chat bot
आपका साथी