बीडीओ की तत्परता से रुका बाल विवाह

संसू, पालोजोरी (देवघर) : थाना क्षेत्र के भौंराडीह में बाल विवाह का मामला प्रकाश में आया है। बताया जा

By Edited By: Publish:Thu, 05 Mar 2015 01:10 AM (IST) Updated:Thu, 05 Mar 2015 01:10 AM (IST)
बीडीओ की तत्परता से रुका बाल विवाह

संसू, पालोजोरी (देवघर) : थाना क्षेत्र के भौंराडीह में बाल विवाह का मामला प्रकाश में आया है। बताया जाता है कि 11 साल की बच्ची की शादी चांदपुर गांव में तय की गयी थी। इसकी गुप्त सूचना किसी ने बीडीओ विशाल कुमार को दिया। बीडीओ ने एएसआइ गगन मित्रा को दलबल के साथ गांव भेजा। इसके बाद पुलिस गांव पहुंचकर बच्ची और उसकी मां को हिरासत में लेकर थाना ले आई। बच्ची महज चौथी कक्षा में पढ़ती है। उसकी मां से जब पुलिस ने पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है कि शादी की उम्र क्या है।

chat bot
आपका साथी