पुरानी आदतों से बाज नहीं आ रहे लोग

बोकारो : नगर में सफाई अभियान की शुरुआत हुए लगभग एक माह बीतने को है लेकिन अब तक लोगों की आदत नहीं सुध

By Edited By: Publish:Sun, 26 Oct 2014 01:09 AM (IST) Updated:Sun, 26 Oct 2014 01:09 AM (IST)
पुरानी आदतों से बाज नहीं आ रहे लोग

बोकारो : नगर में सफाई अभियान की शुरुआत हुए लगभग एक माह बीतने को है लेकिन अब तक लोगों की आदत नहीं सुधर रही है। अब भी लोग सड़क किनारे कचरा फेंक रहे हैं।

----------------

युवा लोजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एमके अभिमन्यु के नेतृत्व में टू टैंक गार्डेन में छठ घाट की सफाई की गई। मौके पर प्रमोद रजक, इंदल पासवान, अर्जुन रजवार, अवनि हाजरा, मुकेश महतो, संतोष हाजरा, राजेश पासवान, रामाश्रय मेहता उपस्थित थे। इधर सीआइएसएफ डीआइजी विनयतोष मिश्रा के नेतृत्व में भी सफाई अभियान चलाया गया। चास-बोकारो के विभिन्न मुहल्लों में भी सफाई अभियान जारी है। कई स्थानों पर आज भी कचरे का ढेर लगा है। चास के विभिन्न मुहल्ले में कचरे का अंबार देखा जा सकता है। कई लोग पुरानी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं।

chat bot
आपका साथी