छात्रों व शिक्षकों ने साफ की गंदगी

मधुपुर/जसीडीह : स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत अभियान को क्रियाशील करने के उद्देश्य से शुक्रवार को मधुपुर म

By Edited By: Publish:Sat, 18 Oct 2014 01:18 AM (IST) Updated:Sat, 18 Oct 2014 01:18 AM (IST)
छात्रों व शिक्षकों ने साफ की गंदगी

मधुपुर/जसीडीह : स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत अभियान को क्रियाशील करने के उद्देश्य से शुक्रवार को मधुपुर महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. एनसी झा के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया। इसमें शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी, छात्रों ने कमरे व परिसर की सफाई की। महाविद्यालय के बाहर मुख्य सड़कों, दुर्गा मंदिर परिसर से भी गंदगी हटाने का काम किया। डॉ. झा ने बताया कि शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर स्थापित महापुरुषों की प्रतिमा व आसपास की गंदगी की सफाई भी की जाएगी। इसमें अनुमंडल प्रशासन के पदाधिकारी, नप अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, विधायक, प्रमुख सहित गैर संस्थानों के सामाजिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित होगी। इस दौरान डॉ. एसएस राउत, डॉ. के मिश्रा, डॉ. एके सिन्हा, एन सिंह, गोपाल राय, गिरीश कुमार बाजपेयी, जफर हुसैन, मनोज, टुनटुन साव, संजय शर्मा, पारितोष लाला, संजय हरि, आरएन राय आदि उपस्थित थे।

उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिंचाई कॉलोनी में भी सफाई अभियान चलाया गया। मौके पर प्रधानाध्यापिका मीरा कुमारी, एसएमसी अध्यक्ष जंतु यादव, पारा शिक्षक अमित कुमार, शिक्षिका काजल मिश्रा आदि उपस्थित थे।

जसीडीह बीआइटी के छात्रों ने स्टेशन परिसर में नुक्कड़ नाटक कर लोगों को जागरूक किया। इसके पूर्व संस्थान परिसर से रैली निकाली। देवघर पंचायत प्रशिक्षण केंद्र में भी स्वच्छता अभियान चलाया गया। मौके पर अशोक सिंह, रामदुलार वर्मा, विजय कुमार, सियाराम सिंह, डॉ. सुनील कुमार तिवारी, डॉ. युगल किशोर चौधरी आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी