स्वस्थ समाज में सहिया की भूमिका अहम : कुसुम

By Edited By: Publish:Sat, 20 Sep 2014 01:07 AM (IST) Updated:Sat, 20 Sep 2014 01:07 AM (IST)
स्वस्थ समाज में सहिया की भूमिका अहम : कुसुम

करौं (देवघर) : प्रखंड मुख्यालय स्थित सीएचसी में शुक्रवार को सहिया के लिए पांच दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया। इसका उद्घाटन प्रमुख कुसुम देवी ने किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण में सहिया की भूमिका अहम है। इसके मद्देनजर उन्हें सही तरीके से कार्य करना चाहिए। सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करें। उपप्रमुख नित्यानंद यादव ने कहा कि सहिया ईमानदारीपूर्वक प्रशिक्षण लें ताकि ग्रामीणों को इसका सही तरीके से लाभ मिल सके। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रविरंजन ने बताया कि प्रशिक्षण में सहियाओं को मॉड्यूल 6 एबी, 7 ए की जानकारी दी जाएगी। प्रशिक्षण में तारापुर, रानीडीह, नोनियाटांड़, करौं व गोसुवा कलस्टर की 80 सहिया भाग ले रही हैं। उन्हें प्रसव पूर्व व बाद में गर्भवती की देखभाल, सुरक्षित मातृत्व की तैयारी, स्तनपान, जच्चा-बच्चा के स्वास्थ्य की देखभाल आदि की जानकारी दी जाएगी। मौके पर प्रशिक्षक सिकंदर साहिल, शीला कुमारी, सुनीता चौड़े, महेंद्र सिंह, लखनलाल सिंह, सुशील सिंह, एसटीटी राकेश कुमार राय समेत शांति देवी, शीला देवी, नीलम देवी, संजू देवी, रूबी देवी, कमला देवी, मीना देवी आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी