साजिश के तहत मुख्यमंत्री का विरोध

By Edited By: Publish:Mon, 25 Aug 2014 01:01 AM (IST) Updated:Mon, 25 Aug 2014 01:01 AM (IST)
साजिश के तहत मुख्यमंत्री का विरोध

जसीडीह/चितरा : पिछले दिनों रांची में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की हूटिंग करने का विरोध झामुमो कार्यकर्ताओं ने किया। रविवार को प्रखंड झामुमो कार्यकर्ताओं ने त्रिमूर्ति चौक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के विरोध में नारेबाजी की। कहा कि साजिश के साथ मुख्यमंत्री के साथ ऐसा व्यवहार किया गया। लोकतंत्र में इस तरह का आचरण अशोभनीय है। इस अपमान का बदला लिया जाएगा। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष विपिन देव, संजय शर्मा, संतोष, सिरी सिंह, श्यामलाल सोरेन, रंजीत पंडित आदि उपस्थित थे। उधर चितरा में भी झामुमो कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर विरोध दर्ज कराया। इसके बाद टेढ़ी मोड़ के पास प्रधानमंत्री का पुतला जलाया। मौके पर रवि सिंह, राजेश राय, ध्रुवनारायण तिवारी, योगेश्वर रजक, नेपाल राय, गोवर्धन रजक आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी