श्रावणी में भी नहीं बदली सड़क की सूरत

By Edited By: Publish:Sat, 02 Aug 2014 12:59 AM (IST) Updated:Sat, 02 Aug 2014 12:59 AM (IST)
श्रावणी में भी नहीं बदली सड़क की सूरत

मोहनपुर (देवघर) : करोड़ों की राशि खर्च करने के बावजूद भी पर्यटन विभाग त्रिकुट पहाड़ जाने के रास्ते को दुरुस्त नहीं करवा सका है। श्रावणी मेला के दौरान एक ओर जहां लाखों कांवरिया बाबा मंदिर पहुंचकर जलार्पण करते हैं। वहीं त्रिकुट पहाड़ पर लगे रोपवे और इसके प्राकृतिक सौंदर्य का लुत्फ उठाना चाहते हैं। वर्तमान में त्रिकुट पहाड़ जाने वाली एकमात्र सड़क काफी जर्जर अवस्था में है। जरा सी असावधानी से दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है। बातचीत के क्रम में कई कांवरियों ने बताया कि जर्जर पथ के कारण वे त्रिकुट पहाड़ नहीं जाने में ही अपनी भलाई समझते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि विधायक सुरेश पासवान वर्तमान हेमंत सरकार में पर्यटन और नगर व विकास मंत्री हैं। इसके बावजूद सड़क ठीक नहीं करवाया जा सका है। अगर सड़क ठीक करवा दी जाए तो बड़ी संख्या में कांवरिया व पर्यटक यहां आ सकेंगे। इससे एक ओर रोपवे को कमाई होगी, वहीं आसपास के युवाओं को रोजगार के साधन भी उपलब्ध होंगे।

chat bot
आपका साथी