आईपीसी के शिविर में छैला बिहारी व राजा भैया का धूम
देवघर : कांवरिया पथ में आईपीसी फाउंडेशन ट्रस्ट की ओर से पिछले कई वर्ष से विशाल सेवा शिविर लगाया जाता है। इसमें प्रतिदिन कम से कम पचीस हजार कांवरियों की निश्शुल्क सेवा की जाती है। उसमें सबसे अच्छा यह कि सांस्कृतिक मंच पर प्रतिदिन एक से बढ़कर एक गायक अपने कार्यक्रम के जरिये भक्तिमय माहौल बनाते हैं।
शनिवार की रात रवींद्र जैन के शिष्य राजा भैया ने भजन प्रस्तुत किया। जय भोले बाबा डमरूवाले.. के अलावा कई भोजपुरी भजन भी गाए। वहीं छैला बिहारी ने ए पंडा बाबा दर्शन करा दीं..नांचे कांवरिया शिव के नगरिया बनके कांवरिया ना..। इस मंच पर छैला बिहारी भी सालों से अपना कार्यक्रम पेश करते रहे हैं। सेवा भाव में ट्रस्टी जितेश राजपाल, राजेश कुमार सिंह, संजय कुंजिलवार, उमेश सिंह, राजेश राजपाल समेत पूरी टीम जुटी हुई है।