रेड जोन से आनेवाले 11 लोग क्वारंटाइन पर

मधुपुर अनुमंडल के भिरखीबाद चेकपोस्ट पर 472 और अनुमंडलीय अस्पताल मधुपुर में बुधवार को 138 व्यक्तियों का थर्मल स्क्रीनिग की गई।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 May 2020 06:23 PM (IST) Updated:Thu, 28 May 2020 06:10 AM (IST)
रेड जोन से आनेवाले 11 लोग क्वारंटाइन पर
रेड जोन से आनेवाले 11 लोग क्वारंटाइन पर

मधुपुर (देवघर) : मधुपुर अनुमंडल के भिरखीबाद चेकपोस्ट पर 472 और अनुमंडलीय अस्पताल मधुपुर में बुधवार को 138 व्यक्तियों का थर्मल स्क्रीनिग की गई। जानकारी के मुताबिक चेन्नई, बेंगलुरु राजकोट, गुजरात, कर्नाटक, जयपुर, मुंबई, तमिलनाड़, दिल्ली से आने वाले श्रमिक व छात्रों की स्क्रीनिग की गई। इस दौरान सभी को स्वास्थ्य टीम द्वारा कोविड-19 के बारे में जानकारी दी गई। इन्हें मास्क व सैनिटाइजर के प्रयोग का सलाह दी गई। इसके अलावा इन्हें 14 दिनों तक हरहाल में होम क्वारंटाइन रहने को कहा गया और इसके बाद ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी गई।

स्वास्थ्य महकमा की टीम के मुताबिक थर्मल स्क्रीनिग के दौरान 472 में सात व्यक्ति रेड जोन से आए थे जिन्हें क्वारंटाइन पर रखा गया है। जबकि मुधपुर के 92 व्यक्तियों को होम क्वारंटाइन पर रहने की हिदायत दी गई है। इसके अलावा शेष 373 व्यक्तियों को मधुपुर अंचलाधिकारी मनीष कुमार तथा सहायक अभियंता मुकेश कुमार ने उन्हें गतंव्य तक पहुंचाने के लिए वाहन मुहैया कराया। मौके पर स्वास्थ्य विभाग की टीम में तपन कुमार सुधीर कुमार शशि कुमार देवांशु, शिवानंद, जियाउल नित्यानंद मेहरा, अजय रजवार, अभिनव, अफताब बेलू, जयकांत समेत कई शामिल थे। इधर अनुमंडलीय अस्पताल मधुपुर में भी बाहर से आए 138 व्यक्तियों का थर्मल स्क्रीनिग की गई। इसमें चार व्यक्ति रेड जोन से आए थे जिन्हें क्वारंटाइन पर रखा गया है। शेष 134 व्यक्तियों को होम क्वारंटाइन किया गया। मौके पर अमर महतो, रश्मि रंजन, सुनीता कुमारी, प्रियंका रानी, ब्यूटी कुमारी समेत कई मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी