चतरा में टेस्ट परीक्षा में मार्क्स कम आए तो छात्र ने लगा ली फांसी Chatra News

Jharkhand. मयंक के पिता झारखंड पुलिस के जवान हैं। वे जमशेदपुर में पदस्थापित हैं। मयंक अपने मां और पिता का एकलौता पुत्र था।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Fri, 04 Oct 2019 09:19 AM (IST) Updated:Fri, 04 Oct 2019 09:19 AM (IST)
चतरा में टेस्ट परीक्षा में मार्क्स कम आए तो छात्र ने लगा ली फांसी Chatra News
चतरा में टेस्ट परीक्षा में मार्क्स कम आए तो छात्र ने लगा ली फांसी Chatra News

चतरा, जासं। स्थानीय डीएवी पब्लिक स्कूल के नौवीं कक्षा का छात्र मयंक कुमार को टेस्ट परीक्षा में कम मार्क्स आए, तो उसने फांसी लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। घटना गुरुवार शाम की है। शहर के जेल रोड निवासी राजीव कुमार के 14 वर्षीय पुत्र मयंक कुमार का शव पुलिस ने फांसी के फंदे से उतारकर अपने कब्जे में ले लिया और फिर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

बताया गया है कि जांच परीक्षा में कम नंबर आने से वह पिछले कुछ दिनों से तनाव में रह रहा था। इससे पूर्व मयंक ने घरवालों से मोबाइल की मांग की थी। मयंक के पिता झारखंड पुलिस के जवान हैं। वे जमशेदपुर में पदस्थापित हैं। मयंक अपने मां और पिता का एकलौता पुत्र था। यहां घर में वह मां के साथ रहता था। घटना के समय मां घर पर नहीं थी। वह किसी काम से बाजार गई हुई थी।

इसी बीच मयंक ने फांसी लगा ली। बेटे की मौत के बाद से मां का रो-रो कर हालत खराब है। वह बार-बार बेहोश हो जा रही है। मयंक अपनी मां के साथ जेल रोड़ में भाड़े के मकान में रहता था। यह लोग बिहार के मोतिहारी के रहने वाले हैं। उसके पिता चतरा में पदस्थापित थे। हाल के महीनों में उनका स्थानांतरण जमशेदपुर हुआ है।

chat bot
आपका साथी