कंपलसरी रिटायरमेंट स्कीम का विरोध

पिपरवार-बचरा : बचरा स्थित जनता मजदूर संघ के क्षेत्रीय कार्यालय में सोमवार को पिकनिक सह कार्यकत

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Jan 2019 07:18 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jan 2019 07:18 PM (IST)
कंपलसरी रिटायरमेंट स्कीम का विरोध
कंपलसरी रिटायरमेंट स्कीम का विरोध

पिपरवार-बचरा : बचरा स्थित जनता मजदूर संघ के क्षेत्रीय कार्यालय में सोमवार को पिकनिक सह कार्यकर्ता मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर यूनियन के सीसीएल अध्यक्ष हरिशकर सिंह मुख्य अतिथि थे। मौके पर हरिशकर सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। संचालन सीसीएल सचिव रवींद्र नाथ सिंह ने किया। बैठक में मुख्य रूप से कोल इंडिया की कंपलसरी रिटायरमेंट स्कीम का जोरदार विरोध किया गया। बताया गया कि इस स्कीम के तहत सीसीएल के 70 अधिकारियों की नौकरी पर तलवार लटक गई है। इसमें पिपरवार के भी कई अधिकारी भी शामिल हैं। केंद्र सरकार की उद्योग विरोधी नीतियों के कारण भविष्य में मजदूरों को भी जबरन सेवानिवृत्ति दिए जाने की आशंका जताई है। सीसीएल सचिव रवींद्र नाथ सिंह ने कहा कि संडे और ओटी बंद करना प्रबंधन की एक साजिश है। इसके चलते उत्पादन में गिरावट आया है। रख-रखाव के अभाव में कई मशीनें खराब हो रही हैं। सर्वसम्मति से नीतियों में सुधार नहीं करने पर कोल इंडिया प्रबंधन को आदोलन की चेतावनी दी गई। इसके बाद लोगों ने सामूहिक रूप से पिकनिक में स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठाया। इसमें यूनियन सदस्यों सहित कई सीसीएल अधिकारी व गणमान्य लोग शामिल हुए। मौके पर प्रसाद, आशीष दुबे, बालेश्वर सिंह, बिजेंद्र सिंह, निर्मल उराव, प्रयाग मिस्त्री, नंददेव राम, अरुण सिंह, आरएन पंडित, धीरेंद्र कुमार शर्मा, रवि प्रकाश सिंह, राकेश सिंह, शकर पाडेय, जीतू तिर्की, दिलनवाज आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी