श्रम मंत्री ने पूजा पंडालों का किया निरीक्षण

राज्य के श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण मंत्री सह स्थानीय विधायक सत्यानंद भोक्ता महा

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Oct 2020 07:52 PM (IST) Updated:Sat, 24 Oct 2020 07:52 PM (IST)
श्रम मंत्री ने पूजा पंडालों का किया निरीक्षण
श्रम मंत्री ने पूजा पंडालों का किया निरीक्षण

संवाद सूत्र, चतरा : राज्य के श्रम, नियोजन एवं प्रशिक्षण मंत्री सह स्थानीय विधायक सत्यानंद भोक्ता महा अष्टमी के दिन शनिवार की सुबह शहर के विभिन्न देवी मंदिरों और पूजा पंडालों में जाकर माथा टेके। मंत्री सुबह के सात बजे सबसे पहले अव्वल मोहल्ला स्थित काली मंदिर पहुंचे और वहां पूजा अर्चना की। इस क्रम में राज्य उन्नति और विकास का मन्नतें मांगी। उसके बाद भोक्ता पूरा काफिला के साथ बड़की मंदिर पहुंचे और माता रानी का दर्शन किया। फिर बिड मोहल्ला स्थिति त्रिशूल क्लब के पंडाल का फीता काटकर उद्धाटन किया।

chat bot
आपका साथी