कौलेश्वरी जलापूर्ति योजना पर वन विभाग की रोक

संवाद सूत्रहंटरगंज(चतरा) कौलेश्वरी जलापूर्ति योजना वन विभाग की अनापत्ति के पेच में फंस गई ह

By JagranEdited By: Publish:Sat, 06 Mar 2021 08:06 PM (IST) Updated:Sat, 06 Mar 2021 08:06 PM (IST)
कौलेश्वरी जलापूर्ति योजना पर वन विभाग की रोक
कौलेश्वरी जलापूर्ति योजना पर वन विभाग की रोक

संवाद सूत्र,हंटरगंज(चतरा) : कौलेश्वरी जलापूर्ति योजना वन विभाग की अनापत्ति के पेच में फंस गई है। संबंधित वनों के क्षेत्र पदाधिकारी ने योजना निर्माण पर रोक लगा दी है। इससे योजना के ससमय पूरा होने पर संशय के बादल मंडराने लगे हैं। राज्य सरकार ने पर्यटन विकास की मंशा से उस योजना की स्वीकृति दी है। योजना का निर्माण पेयजल एवं स्वच्छता विभाग करा रहा है। लगभग 88 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाली उस योजना को छह महीने के भीतर पूरा करा लेने का लक्ष्य निर्धारित है। उसके तहत तलहटी में दो स्थानों पर बोरिग कराकर नलकूप के माध्यम से पानी कौलेश्वरी पर्वत पर चढ़ाना है। तलहटी में दोनों बोरिग करा ली गई है। वहीं पंप हाउस का निर्माण कराया जाएगा। पंप के माध्यम से पानी लिफ्ट कर दो स्थानों पर सम्प में संग्रहित किया जाएगा। एक संप पर्वत की तलहटी तथा दूसरा बेलतरनी के निकट बनाया जाना है। उसी संप से पानी लिफ्ट कर पर्वत पर चढ़ावा जाएगा। पर्वत पर एक पानी टंकी का निर्माण कराया जाएगा, जिसमें लिफ्ट किया हुआ पानी संग्रहित होगा। उसी टंकी से पर्वत के अलावा तलहटी और चढ़ाई वाले मार्ग में नल के माध्यम से जलापूर्ति की जाएगी। इससे श्रद्धालुओं को काफी लाभ होगा। इस संबंध में पूछे जाने पर स्थानीय वनों के क्षेत्र पदाधिकारी सूर्यभूषण कुमार ने कहा कि जलापूर्ति योजना का निर्माण वनभूमि पर कराया जा रहा है। नियम के मुताबिक विभागीय अनापत्ति प्रमाण पत्र मिलने के बाद ही योजना निर्माण की स्वीकृति दी जाएगी। संबंधित ठेकेदार से अनापत्ति पत्र मांगा गया है।

chat bot
आपका साथी