Jharkhand Politics: चतरा में हेमंत सरकार पर भाजपाई बोलेंगे हल्ला, कांग्रेसी भारत जोड़ो को ले करेंगे पदयात्रा

Jharkhand Politics झारखंड के चतरा जिले में आज यानी गुरुवार को भाजपा और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की हुजूम देखने को मिलेगी। भाजपा हेमंत सोरेन के विरुद्ध आहूत रैली निकालेगी। वहीं कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा प्रारंभ होगी। सुरक्षा व्यवस्था चौक चौबंद किया गया है।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Thu, 24 Nov 2022 10:44 AM (IST) Updated:Thu, 24 Nov 2022 11:02 AM (IST)
Jharkhand Politics: चतरा में हेमंत सरकार पर भाजपाई बोलेंगे हल्ला, कांग्रेसी भारत जोड़ो को ले करेंगे पदयात्रा
Jharkhand Politics: चतरा में हेमंत सरकार पर भाजपाई बोलेंगे हल्ला, कांग्रेसी भारत जोड़ो को ले करेंगे पदयात्रा।

चतरा, जासं। Jharkhand Politics झारखंड के चतरा शहर की सड़कों पर गुरुवार को भाजपा और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की हुजूम देखने को मिलेगी। भाजपा हेमंत सरकार के विरोध में जन आक्रोश रैली निकाल रही है, तो कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा प्रारंभ होगी। दो प्रमुख दलों के आयोजन को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। रूट एवं टाइमिंग को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि दोनों दलों के नेता एक साथ सड़क पर आमने सामने होंगे। टकराव की स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए जिला प्रशासन दोनों दलों के अध्यक्षों के साथ वार्ता की है और विधि व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की है। सुरक्षा व्यवस्था चौक चौबंद किया गया है।

हेमंत सोरेन के विरुद्ध भाजपा की आहूत रैली

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विरुद्ध भाजपा की आहूत रैली में बतौर मुख्य अतिथि स्थानीय सांसद सुनील कुमार सिंह, पलामू सांसद विष्णु दयाल राम एवं प्रदेश महामंत्री बालमुकुंद सहाय मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे।

डीसी आफिस घेराव से पूर्व भाजपा के नेता और कार्यकर्ता चतरा-डोभी मुख्य पथ पर स्थित मुख्य डाकघर के पास एकत्रित होंगे। पूर्वाह्न के 11:00 बजे मुख्य डाकघर के समीप से रैली की शक्ल में भाजपाई वहां से चलेंगे। अव्वल मोहल्ला, गुदरी बाजारी, केसरी चौक, गौरक्षणी रोड, जतराहीबाग होते हुए डीसी आफिस पहुंचेगे। तत्पश्चात डीसी आफिस का घेराव करेंगे।

भाजपा जिला अध्यक्ष ने बताया कि डीसी आफिस घेराव के क्रम में दोनों सांसदों, विधायकों व पूर्व विधायकों तथा पार्टी के नेताओं का संबोधन होगा। उसके बाद राज्यपाल के नाम ज्ञापन उपायुक्त को सौंपा जाएगा।

चतरा में कांग्रेस की पदयात्रा

दूसरी ओर कांग्रेस की पदयात्रा पूर्वाह्न 11:00 बजे स्थानीय सर्किट हाउस से प्रारंभ होगी। यात्रा में कार्यक्रम के प्रदेश के संयोजक सुबोध कांत सहाय, ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री बन्ना गुप्ता, कृषि बादल पत्रलेख, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर, विधायक ममता देवी एवं अंबा प्रसाद आदि को उपस्थित रहने की संभावना है।

जिला अध्यक्ष प्रमोद दुबे ने बताया कि सर्किट हाउस से डीसी आफिस, जतराहीबाग, मारवाड़ी मोहल्ला, पुराना पेट्रोल पंप, मेन रोड़, केसरी चौक, गुदरी बाजार, अव्वल मोहल्ला होते हुए मुख्य डाकघर के समीप में स्थित अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण होगा और उसके बाद पुरानी कचहरी के रास्ते नगर भवन पहुंचे। वहां पर नेताओं का संबोधन होगा। एक साथ दो बड़ी पार्टियों का कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन विधि व्यवस्था को लेकर थोड़ा चिंतित है। सदर अनुमंडल पदाधिकारी मो. मुमताज अंसारी ने बुधवार को दोनों पार्टियों के अध्यक्षों के साथ बैठक की और विधि व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की है।

chat bot
आपका साथी