महोत्सव के मंच पर थिरकी झारखंड की संस्कृति

महोत्सव के मंच पर थिरकी झारखंड की संस्कृति छऊ नृत्य व पायका का कलाकारों ने दी सफल प्रस्तुति संवाद सहयोगी इटखोरी राजकीय इटखोरी महोत्सव के मंच पर 20 फरवरी को झारखंड की संस्कृति पूरे उमंग में थिरकती नजर आई। छऊ नृत्य व पायका के माध्यम से झारखंड के कलाकारों ने महोत्सव में छोटानागपुर की खुशबू को बखूबी तरह से बिखेरने का काम किया। खासकर कलाकारों की छऊ नृत्य की प्रस्तुति काफी बेजोड़ र

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Feb 2019 10:47 PM (IST) Updated:Thu, 21 Feb 2019 10:47 PM (IST)
महोत्सव के मंच पर थिरकी झारखंड की संस्कृति
महोत्सव के मंच पर थिरकी झारखंड की संस्कृति

इटखोरी : राजकीय इटखोरी महोत्सव के मंच पर 20 फरवरी को झारखंड की संस्कृति पूरे उमंग में थिरकती नजर आई। छऊ नृत्य व पायका के माध्यम से झारखंड के कलाकारों ने महोत्सव में छोटानागपुर की खुशबू को बखूबी तरह से बिखेरने का काम किया। खासकर कलाकारों की छऊ नृत्य की प्रस्तुति काफी बेजोड़ रही। पशु, पक्षी एवं देवताओं का मुखौटा लगाए आकर्षक वेशभूषा से सुसज्जित कलाकारों ने महोत्सव के मंच पर झारखंड की संस्कृति का खूब रंग बिखेरा। साथ ही झारखंडी कलाकारों ने छऊ नृत्य के माध्यम से लोगों को प्रकृति से जुड़े रहने का सुखद संदेश भी दिया। झारखंडी कलाकार अपनी कला के माध्यम से लोगों को यह बताने में भी सफल रहे कि आधुनिक होती इस दुनिया में समाज चाहे कितना भी भटक जाए हम झारखंडी अपनी माटी व संस्कृति से सदा जुड़े रहेंगे। झारखंड के कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुति अतिथियों को भी खूब भाई। सांसद सुनील कुमार ¨सह एवं उपायुक्त जितेंद्र कुमार ¨सह झारखंड के कलाकारों की प्रस्तुति को दिल से सराहा। कार्यक्रम के पश्चात छऊ नृत्य तथा पायका कार्यक्रम की प्रस्तुति देने वाले कलाकारों को महोत्सव का मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

chat bot
आपका साथी