त्याग, बलिदान और सौहार्द का पर्व ईद-उल-अजहा संपन्न

जागरण संवाददाता चतरा त्याग बलिदान और सौहार्द का पर्व ईद-उल-अजहा जिले में सादगी के साथ मन

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Jul 2021 08:37 PM (IST) Updated:Wed, 21 Jul 2021 08:37 PM (IST)
त्याग, बलिदान और सौहार्द का पर्व ईद-उल-अजहा संपन्न
त्याग, बलिदान और सौहार्द का पर्व ईद-उल-अजहा संपन्न

जागरण संवाददाता, चतरा : त्याग, बलिदान और सौहार्द का पर्व ईद-उल-अजहा जिले में सादगी के साथ मनाईं गई। मुस्लिम धर्मावलंबियों ने अकीदत के साथ नमाज पढ़ी। कोरोना की वजह से ईदगाह एवं मस्जिदों में सीमित संख्या में नमाजी जुटे। मस्जिद या ईदगाह में नमाज अदा नहीं करने वाले अपने-अपने घरों में ईद की नमाज पढ़ी। नमाज में देश की उन्नति और वैश्विक महामारी कोरोना से निजात की दुआएं मांगी गई। नमाज आदायगी के बाद कुर्बानी की रस्म पूरी की गई। इस मौके पर लोगों ने एक दूसरे को ईद की बधाई दी। ईदगाह में काजी-ए-शरियत सह अरबी कालेज के प्राचार्य मुफ्ती नजरे तौहीद ने नमाज पढ़ाई। जबकि खानकाह मस्जिद में मौलाना अबुदर्दा, रशीदिया मस्जिद में मौलाना आलमगीर, जामे मस्जिद में कारी सोहैल, नूर नगर मस्जिद में मौलाना जसीमुद्दीन मजाहिरी, महुआ चौक मस्जिद में हाफिज असफाक एवं अन्य दूसरे मस्जिदों में संबंधित इमाम ने नमाज अदा करवाई। ईदगाह में नमाज से पूर्व अपने बयान में मुफ्ती नजरे तौहीद ने ईद-उल-जोहा की महत्ता पर प्रकाश डाला। कहा कि ईद-उल-जोहा का त्योहार इंसानी कीमत की रक्षा के लिए त्याग और बलिदान को प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि हजरत इब्राहिम अ. को अल्लाह ताआला ने अपने लाड़ला हजरत इस्माइल अ. के कुर्बानी का सपन दिया। हजरत इब्राहिम अ. ने अल्लाह की राह में अपने पुत्र हजरत इस्माइल को कुर्बानी के लिए ले गए। जैसे ही कुर्बानी के लिए हजरत इब्राहिम ने अपने बेटे की गर्दन पर चाकू रखा,वैसे ही गैब से यह आवाज आई, हजरत इब्राहिम अ. तुम्हारी कुर्बानी को स्वीकार कर लिया गया और मौके पर एक दुंबा खड़ा मिला। बाद में हजरत इब्राहिम ने उसी दुंबे को कुर्बानी दी। उन्हें के संस्मरण में ईद-उल-जोहा का पर्व मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि बकरीद का यह पर्व त्याग और बलिदान की प्रेरणा के साथ-साथ अमन-चैन और खुशीहाली का भी संदेश देता है। आपसी मनमुटाव और भेदभाव की भावना पर मुहब्बत एवं दोस्ती के जज्बे कायम करता है।

:::::::::::

सादगी व भाईचारे के साथ मना बकरीद संवाद सहयोगी, गिद्धौर (चतरा) : त्याग व बलिदान का पर्व बकरीद संपूर्ण प्रखंड में सादगी व भाईचारे की के साथ संपन्न हो गई। बुधवार के सुबह करीब 8:30 बजे मुस्लिम धर्मावलंबियों ने बकरीद को लेकर अपने अपने घरों व मस्जिदों में नमाज अदा किया। इधर प्रशासन द्वारा शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर क्षेत्र में लगातार गस्ती किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी पूनम कुजुर, अंचल अधिकारी जय शंकर पाठक व थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी संवेदनशील क्षेत्रों में गश्ती करते देखे गए।

::::::::::::::::

हर्षोल्लास के साथ मना बकरीद

संवाद सूत्र प्रतापपुर, (चतरा): पुरे प्रखंड मे बकरीद का पर्व आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया है। इस दौरान प्रतापपुर, रामपुर, रबदा, हुमाजांग, बोधना विशुनपुर, घोरीघाट, गजवा, कुकुरमन समेत प्रखंड के अन्य गांवो में मुस्लिम सामुदाय के लोगो में उत्साह देखा गया। मस्जिदों में नमाज पढ़कर क्षेत्र के सुख शांति का दुआ मांगा। उसके बाद एक-दूसरे से गले मिलकर बकरीद की बधाई दी। बकरीद के मौके पर क्षेत्र मे शांति बनाये व उपद्रवियों पर नजर रखने के लिए पुलिस प्रशासन पुरी तरह चौकस दिखी। सिमरिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अशोक कुमार ने बरूरा मजार पर पहुंचकर क्षेत्र के शांति व्यवस्था का जायजा लिया।

chat bot
आपका साथी