शैक्षणिक भ्रमण के लिए गए हजारीबाग गए बच्चे

चतरा : अंतर जिला शैक्षणिक कार्यक्रम के तहत शनिवार को लगभग 150 छात्र-छात्राओं का दल वाहन

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Mar 2018 05:57 PM (IST) Updated:Sat, 17 Mar 2018 05:57 PM (IST)
शैक्षणिक भ्रमण के लिए गए हजारीबाग गए बच्चे
शैक्षणिक भ्रमण के लिए गए हजारीबाग गए बच्चे

चतरा : अंतर जिला शैक्षणिक कार्यक्रम के तहत शनिवार को लगभग 150 छात्र-छात्राओं का दल वाहनों से हजारीबाग के लिए रवाना हुआ। झारखंड शिक्षा परियोजना के एकाउंटेंट गौरव मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया। भ्रमण में जिले के विभिन्न स्कूलों के नौवीं कक्षा के छात्र व छात्राएं शामिल हैं। एकांउटेंट ने बताया कि भ्रमण के क्रम में बच्चे हजारीबाग के कनहर हिल, निर्मल महतो पार्क एवं झील आदि का अवलोकन करेंगे और शाम को वापस लौट आएंगे। उन्होंने बताया कि बच्चों के साथ तीन शिक्षक-शिक्षिकाएं भी गए हैं। इनमें सीमा श्रीवास्तव, श्याम कुमार एवं अविनाश कुमार का नाम शामिल है।

chat bot
आपका साथी