आनलाइन काव्य गोष्ठी का आयोजन

आनलाइन काव्य गोष्ठी का आयोजन

By JagranEdited By: Publish:Mon, 16 May 2022 07:21 PM (IST) Updated:Mon, 16 May 2022 07:21 PM (IST)
आनलाइन काव्य गोष्ठी का आयोजन
आनलाइन काव्य गोष्ठी का आयोजन

आनलाइन काव्य गोष्ठी का आयोजन

संवाद सहयोगी, इटखोरी (चतरा) : महिला काव्य मंच के तत्वावधान में रविवार की रात आनलाइन काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में शिरकत करनेवाली कवित्रियों ने अपनी कविताओं से समा बांध दिया। काव्य गोष्ठी में महिला काव्य गोष्ठी मंच की प्रदेश अध्यक्ष मोना बग्गा तथा रांची काव्य गोष्ठी मंच की जिलाध्यक्ष रेणु झा विशेष रूप से शामिल हुई। काव्य गोष्ठी का शुभारंभ काव्य मंच की सचिव ऋषिका दीप ने सरस्वती वंदना के साथ किया। तत्पश्चात कवित्री मोना बग्गा, ऋषिका दीप, सुशीला कुमारी, श्वेता सिन्हा, रेणु झा ने एक से बढ़कर एक उत्कृष्ट कविताएं सुनाई। मातृ दिवस विषय पर आयोजित काव्य गोष्ठी में कवित्रियों ने अपनी कविताओं के माध्यम से जीवन में मां की महत्ता पर प्रकाश डाला। आनलाइन काव्य गोष्ठी में शामिल कवित्रियों ने एक दूसरे का उत्साह बढ़ा कर कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया। मालूम हो कि इस आनलाइन काव्य गोष्ठी का आयोजन कोरोना महामारी के दौर में शुरू हुआ था। वर्तमान समय में इस क्षेत्र में कोरोना का प्रकोप लगभग समाप्त हो गया है। लेकिन आनलाइन काव्य गोष्ठी का संचालन निरंतर जारी है।

chat bot
आपका साथी