जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होगा मुख्य समारोह

संवाद सूत्र चतरा गणतंत्र दिवस परेड का पूर्वाभ्यास सोमवार को संपन्न हो गया। बुधवार को गणतंत्र

By JagranEdited By: Publish:Mon, 24 Jan 2022 07:16 PM (IST) Updated:Mon, 24 Jan 2022 07:16 PM (IST)
जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होगा मुख्य समारोह
जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होगा मुख्य समारोह

संवाद सूत्र, चतरा : गणतंत्र दिवस परेड का पूर्वाभ्यास सोमवार को संपन्न हो गया। बुधवार को गणतंत्र दिवस पर समारोह का आयोजन होगा। जिसमें परेड एवं दूसरे अन्य कार्यक्रमों की प्रस्तुति होगी। मुख्य समारोह स्थानीय जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होगा। इसलिए पूर्वाभ्यास यही पर किया जा रहा था। परेड में शिरकत करने वालों में सीआरपीएफ, आइआरबी, डीएपी 1/ 2, महिला डीएपी, गृह रक्षक, एनसीसी, डीएवी विद्यालय के बच्चे शामिल हैं। उपायुक्त अंजली यादव एवं पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन खुली जीप पर सवार होकर संयुक्त रूप से परेड का निरीक्षण किया। परेड के पश्चात उपायुक्त ने झंडोत्तोलन किया। इससे पूर्व मुख्य कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने कोरोना के मद्देनजर कार्यक्रम के दौरान शारीरिक दूरी का पूर्ण रूप से पालन करते हुए दो गज की दूरी पर अतिथियों के बैठने की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। साथ ही साथ कार्यक्रम में आने वाले अतिथियों को मास्क पहन कर आने की अपील की। इस मौके पर उप विकास आयुक्त सुनील कुमार सिंह, अपर समाहर्ता सह जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के निदेशक अरुण कुमार एक्का, सदर अनुमंडल पदाधिकारी मुमताज अंसारी व अन्य अधिकारी उपस्थित थे। उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक कार्यक्रम स्थल पर टेंट, मंच, साफ सफाई, स्टेडियम में अतिथियों की एंट्री करने समेत अन्य विषयों को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को दिशा निर्देश दिया गया। बताते चलें स्टेडियम में झंडोंतोलन प्रदेश के श्रम, नियोजन एवं प्रशिक्षण सह कौशल विकास मंत्री सत्यानंद भोक्ता 9:05 बजे करेंगे। झंडोतालन से पहले मंत्री और एसपी परेड का निरीक्षण करेंगे। उसके बाद मंत्री का संबोधन होगा। तत्पश्चात झांकी की प्रस्तुति होगी। विभिन्न विभागों एवं स्वयंसेवी संगठनों द्वारा आकर्षक झांकियां बनाई जा रही है। झांकियों की प्रस्तुति के बाद स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों एवं झारखंड आंदोलनकारियों को शाल देकर सम्मानित किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी