स्वास्थ्य कर्मी के निधन पर शोक सभा आयोजित

संवाद सहयोगी चतरा सदर अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मी पचास वर्षीय प्रकाश राम की मौत मंगलवार की देर

By JagranEdited By: Publish:Thu, 04 Jun 2020 07:18 PM (IST) Updated:Fri, 05 Jun 2020 06:22 AM (IST)
स्वास्थ्य कर्मी के निधन पर शोक सभा आयोजित
स्वास्थ्य कर्मी के निधन पर शोक सभा आयोजित

संवाद सहयोगी, चतरा : सदर अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मी पचास वर्षीय प्रकाश राम की मौत मंगलवार की देर रात हो गई। प्रकाश कई माह से किडनी व लीवर की समस्या से ग्रसित था। उनके निधन पर स्वास्थ्य विभाग परिवार ने गहरा दुख व्यक्त किया है। सदर अस्पताल परिसर में शोकसभा का आयोजन किया गया। शोकसभा में उपस्थित चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मियों ने शारीरिक दूरी का ख्याल रखते हुए दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। सिविल सर्जन डॉ. अरुण कुमार पासवान ने बताया कि प्रकाश राम लगभग 20 वर्षो तक सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम का कार्य किया। उनके आश्रित को नौकरी व पेंशन के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शोकसभा में अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. हरिद्वार सिंह, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. रंजन सिन्हा, प्रधान सहायक नक्की अहमद, भीवीडी कंसल्टेंट अभिमन्यु कुमार, लैब टेक्निशियन अजय कुमार, रविद्र तिवारी, उमेश राम, रंजीत मिश्रा, निरंजन पांडेय, मुकेश कुमार, दिलेर खान समेत कई स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी