आरएलके स्कूल में शोक सभा का आयोजन

त्मा के शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना किया। प्रधानाध्यापक ने बताया कि दुर्गा देवी लंबे समय से बिमार चल रही थी। उनका इलाज रांची के एक निजी अस्पताल में किया जा रहा था। विगत 16 फरवरी को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि दुर्गा

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 Feb 2020 06:57 PM (IST) Updated:Wed, 19 Feb 2020 06:20 AM (IST)
आरएलके स्कूल में शोक सभा का आयोजन
आरएलके स्कूल में शोक सभा का आयोजन

संवाद सहयोगी, चतरा : स्थानीय रामेश्वर लाल खंडेलवाल विद्या मंदिर में मंगलवार को संरक्षिका स्वर्गीय रामेश्वर लाल खंडेलवाल की धर्मपत्नी दुर्गा देवी खंडेलवाल के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक कुमोद कुमार ने की। मौके पर उपस्थित शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं स्कूली बच्चों ने मृत आत्मा के शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना किया। प्रधानाध्यापक ने बताया कि दुर्गा देवी लंबे समय से बिमार चल रही थी। उनका इलाज रांची के एक निजी अस्पताल में किया जा रहा था। विगत 16 फरवरी को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि दुर्गा देवी की मौत विद्यालय के लिए अपूर्ण क्षति है। बताया कि जन मानस एवं जनकल्याण में दुर्गा देवी का विशेष लगाव होने के कारण ही खंडेलवाल अतिथि भवन की स्थापना की थी। बताया कि चतरा जैसे गरीबी एवं उग्रवादी प्रभावित क्षेत्र में अच्छी शिक्षा के लिए रामेश्वर लाल खंडेलवाल विद्या मंदिर स्कूल की स्थापना कराने में उनका अहम योगदान रहा। विधायक शोकाकुल परिवार से किया भेंट

संस, गिद्धौर: सिमरिया विधायक किशुन कुमार दास मंगलवार को गिद्धौर पहुंचे। इस क्रम में प्रखंड मुख्यालय निवासी सह इंदुमती टिबड़ेवाल के शिक्षक जवाहर दांगी के घर पहुंचकर शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया। जबकि हर संभव मदद करने का भरोसा भी दिलाया। बताते चलें कि शिक्षक की पत्नी खगिया देवी पिछले तीन-चार दिनों से बीमार चल रही थी। रांची में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गया। जिसका अंतिम संस्कार मंगलवार को कोसमागड्डा श्मसान घाट में किया गया।

chat bot
आपका साथी