नाबालिग ने अधेड़ पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

युवती ने अधेड़ पर लगाया दुष्कर्म का आरोप गिद्धौर सदर थाना क्षेत्र के असड़िया लुपुंग गांव की एक नाबालिग ने स्थानीय थाना में छेड़ छाड़ व दुष्कर्म का प्रयास करने का मामला दर्ज कराया है।थाना प्रभारी को दिए आवेदन में उसने बताया है कि

By JagranEdited By: Publish:Fri, 12 Apr 2019 07:12 PM (IST) Updated:Sat, 13 Apr 2019 06:16 AM (IST)
नाबालिग ने अधेड़ पर लगाया दुष्कर्म का आरोप
नाबालिग ने अधेड़ पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

गिद्धौर : सदर थाना क्षेत्र के असड़िया लुपुंग गांव की एक नाबालिग ने स्थानीय थाना में छेड़छाड़ व दुष्कर्म का प्रयास करने का मामला दर्ज कराया है। थाना प्रभारी को दिए आवेदन में कहा है कि आठ अप्रैल को वह अपनी नानी घर डगड़गवा जाने के लिए घर से निकली थी। केंदुआ पहुंचने पर एक हैंडपंप के पास पानी पीने के लिए रूकी। इसी बीच गांव का रामेश्वर यादव (52) वहां पहुंचा और जबरन बगल के सुनसान घर मे ले गया। जहां उसने दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। शोर मचाने पर वह भाग गया। मामले में दो अन्य लोगों को भी आरोपी बनाया गया है। हालांकि रामेश्वर यादव ने साजिश के तहत फंसाने की बात कही है। थाना प्रभारी सचिन कुमार दास ने बताया कि पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

chat bot
आपका साथी