सुंदरकांड पाठ व हवन के साथ नए सत्र की शुरुआत

सुंदरकांड पाठ के साथ नए सत्र की शुरुआत चतरा स्थानीय इंदुमती टिबड़ेवाल सरस्वती विद्या मंदिर में नए सत्र की शुरुआत सुंदरकांड पाठ एवं हवन के साथ हुआ। इससे पूर्व दो दिनों के हिदी और अंग्रे•ाी विषयों की कार्यशाला एवं वार्षिक कार्ययोजना पर चर्चा हुई। प्रधानाध्यापक पवन कुमार दास ने कहा कि ऐसा माना जाता है कि हवन व सुंदरकांड पाठ से शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं को उन्नति मिलती है और निर्विघ्न रूप से विद्यालय का कार्य संम्पन्न होता है। विद्यालय के शैक्षणिक सत्र 2019-20 का पहला दिन भक्तिमय वातावरण में सम्पन्न हुआ। सर्व प्रथम दैनिक वंदना हुई। उसके पश्चात विद्यालय के प्रधानाध्यापक पवन कुमार दास एव संस्कृत शिक्षक शिवनंदन शर्मा के नेतृत्व में सुन्दरकाण्ड पाठ किया गया। सुन्दरकाण्ड के समापन के पश्चात पूजन एवं हवन किया गया जिसमें विद्यालय कार्यकारिणी समिति के सचिव संजय कुमार सिन्हा एवं कोषाध्यक्ष मुकेश साह उपस्थित थे।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Apr 2019 07:34 PM (IST) Updated:Tue, 02 Apr 2019 06:37 AM (IST)
सुंदरकांड पाठ व हवन के साथ नए सत्र की शुरुआत
सुंदरकांड पाठ व हवन के साथ नए सत्र की शुरुआत

चतरा : स्थानीय इंदुमती टिबड़ेवाल सरस्वती विद्या मंदिर में नए सत्र की शुरुआत सुंदरकांड पाठ एवं हवन के साथ हुआ। इससे पूर्व दो दिनों के हिदी और अंग्रेजी विषयों की कार्यशाला एवं वार्षिक कार्ययोजना पर चर्चा हुई। प्रधानाध्यापक पवन कुमार दास ने कहा कि ऐसा माना जाता है कि हवन व सुंदरकांड पाठ से शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं को उन्नति मिलती है और निर्विघ्न रूप से विद्यालय का कार्य संपन्न होता है। विद्यालय के शैक्षणिक सत्र 2019-20 का पहला दिन भक्तिमय वातावरण में सम्पन्न हुआ। सर्व प्रथम दैनिक वंदना हुई। उसके पश्चात विद्यालय के प्रधानाध्यापक पवन कुमार दास एव संस्कृत शिक्षक शिवनंदन शर्मा के नेतृत्व में सुंदरकांड पाठ किया गया। सुंदरकांड के समापन के पश्चात पूजन एवं हवन किया गया। जिसमें विद्यालय कार्यकारिणी समिति के सचिव संजय कुमार सिन्हा एवं कोषाध्यक्ष मुकेश साह ने भाग लिया।

chat bot
आपका साथी