स्कूली बच्चों ने चलाया स्वच्छता अभियान

उच्च विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने चलाया स्वच्छता अभियान संवाद सूत्र,गिद्धौर: प्रखंड मुख्यालय के प्लस-टू गंगा स्मारक उच्च विद्यालय के छात्र-छात्राओ ने मंगलवार को स्वच्छता अभियान चलाया।यह स्वच्छता अभियान दीपावली व छठ महापर्व को लेकर चलाया गया। स्वच्छता अभियान को लेकर छात्र-छात्राओं को तिल ग्रुप में बाटा गया था।कक्षा नवम के छात्र छात्राओ को ठाकुरबाड़ी चौक से लेकर सलगा गांव तक, कक्षा दसम के छात्र छात्राओ को मुख्य चौक से कस्तूरबा विद्यालय तक,इंटर के छात्र छात्राओ को पहरा मोड़ से लोटार डैम छठ घाट तक की •ाम्मिेवारी दी गयी थी। छात्र-छात्राओं ने संपूर्ण गांव में स्वच्छता अभियान चलाया। स्वच्छता अभियान में शामिल छात्र-छात्राओं को प्रखंड विकास पदाधिकारी पूनम कुजूर ने हौसला अफजाई किया। स्वच्छता अभियान के पश्चात छात्र-छात्राओं को मुखिया राजेश कुमार दांगी, उपमुखिया सुरेश प्रसाद राणा ने पाठ्य सामग्री दिखाओ पुरस्कृत किया। मौके पर विद्यालय के शिक्षक व कर्मी भी शामिल थे।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 06 Nov 2018 06:08 PM (IST) Updated:Tue, 06 Nov 2018 06:08 PM (IST)
स्कूली बच्चों ने चलाया स्वच्छता अभियान
स्कूली बच्चों ने चलाया स्वच्छता अभियान

गिद्धौर : प्रखंड मुख्यालय के प्लस-टू गंगा स्मारक उच्च विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मंगलवार को दीपावली व छठ महापर्व को लेकर स्वच्छता अभियान चलाया। स्वच्छता अभियान को लेकर छात्र-छात्राओं को तीन ग्रुप में बांटा गया था। कक्षा नवम के छात्र-छात्राओं को ठाकुरबाड़ी चौक से लेकर सलगा गांव तक, कक्षा दशम के छात्र-छात्राओं को मुख्य चौक से कस्तूरबा विद्यालय तक, इंटर के छात्र छात्राओं को पहरा मोड़ से लोटार डैम छठ घाट तक की जिम्मेदारी दी गयी थी। छात्र-छात्राओं ने संपूर्ण गांव में स्वच्छता अभियान चलाया। स्वच्छता अभियान में शामिल छात्र-छात्राओं को बीडीओ पूनम कुजूर ने हौसला अफजाई किया। स्वच्छता अभियान के पश्चात छात्र-छात्राओं को मुखिया राजेश कुमार दांगी, उपमुखिया सुरेश प्रसाद राणा ने पाठ्य सामग्री दिखाओ पुरस्कृत किया। मौके पर विद्यालय के शिक्षक व कर्मी भी शामिल थे।

chat bot
आपका साथी