नाजरेथ विद्या निकेतन ने मनाया 50वीं वर्षगांठ

चतरा : स्थानीय नाजरेथ विद्या निकेतन ने 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर स्वर्ण जयंती वर्ष समारोह का आय

By JagranEdited By: Publish:Mon, 30 Apr 2018 07:41 PM (IST) Updated:Mon, 30 Apr 2018 07:41 PM (IST)
नाजरेथ विद्या निकेतन ने मनाया 50वीं वर्षगांठ
नाजरेथ विद्या निकेतन ने मनाया 50वीं वर्षगांठ

चतरा : स्थानीय नाजरेथ विद्या निकेतन ने 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर स्वर्ण जयंती वर्ष समारोह का आयोजन किया। समारोह का शुरूआत विद्यालय के छात्र छात्राओं के द्वारा साइकिल रैली से हुई। साइकिल रैली शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण किया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक जयप्रकाश ¨सह भोगता ने स्कूल परिसर में जुबली ध्वज फहराया। तदोपरांत सिस्टर अमेलिया व जिला परिषद अध्यक्ष ममता देवी और सिस्टर मेरीआन ने शांति और अ¨हसा का प्रतीक कबूतर उड़ाया। उसके बाद स्कूली बच्चों द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत सिस्टर प्रिया, प्रधानाध्यापिका सिस्टर मेरिग्रेस प्रधानाध्यापिका, नगर अध्यक्ष गुंजा देवी, पल्ली पुरोहित फादर नबोर कुजूर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया। उसके बाद विद्यालय के नन्हे-मुंन्हे छात्र-छात्राओं द्वारा प्रार्थना किया गया। उसके बाद स्कूली बच्चों ने नृत्य समेत विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित अभिभावकों का मन मोह लिया। सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथियों ने कहा कि आज ही के दिन नाजरेथ की धर्म बहनों द्वारा विद्या निकेतन की स्थापना की थी। तब से लेकर आज तक हजारों बच्चों ने यहां से बेहतर शिक्षा प्राप्त कर अपने स्कूल व माता पिता का नाम रोशन किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में लुक्का, से प्रियंक निकोटीन, रंजीत, पप्पू गणेश्वर, विकेश कुमार ¨सह, अमरनाथ केसरी, सिस्टर अनीता, सिस्टर सलूशन आदि की अहम भूमिका रही।

chat bot
आपका साथी