दहेज प्रथा पर वाद-विवाद प्रतियोगिता

इटखोरी : जयप्रकाश नगर स्थित कांसेप्ट क्लासेस में रविवार को दहेज प्रथा पर वाद विवाद प्रतियोगिता का

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Jun 2017 01:01 AM (IST) Updated:Mon, 26 Jun 2017 01:01 AM (IST)
दहेज प्रथा पर वाद-विवाद प्रतियोगिता
दहेज प्रथा पर वाद-विवाद प्रतियोगिता

इटखोरी : जयप्रकाश नगर स्थित कांसेप्ट क्लासेस में रविवार को दहेज प्रथा पर वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें प्रथम स्थान कक्षा छह की नैंसी कुमारी, द्वितीय स्थान मोहित कुमार तथा साक्षी कुमारी एवं तृतीय स्थान जीत ज्योति ने प्राप्त किया। नैंसी ¨सह ने वाद विवाद प्रतियोगिता को संबोधित करते हुए कहा कि आज दहेज प्रथा इतना विकराल रुप ले चुका है कि यह समाज के लिए घातक बन गया है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में पधारे चौपारण के सक्सेस जोन के संचालक मनीष रंजन ने सभी विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जिस तरह के प्रश्न उभर कर आए और विद्यार्थियों ने जिस प्रकार से जवाब दिया वास्तव में इससे समाज को प्रेरणा मिलेगी। विशिष्ट अतिथि सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के आचार्य राजेश नायक ने बच्चों की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह संस्थान आप सब विद्यार्थियों के बदौलत नए कीर्तिमान स्थापित करेगा। संस्थान के संचालक ज्वाला ¨सह बुंदेला ने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की तथा विद्यार्थियों को आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने इस तरह की प्रतियोगिताएं प्रत्येक सप्ताह नए नए विषयों पर आयोजित करने की बात कही।

chat bot
आपका साथी