प्रज्ञा केंद्र की संचालिका पर प्राथमिकी

सिमरिया : प्रखंड के जांगी पंचायत के प्रज्ञा केन्द्र की संचालिका मीना कुमारी पर प्राथमिकी समरिया थ

By Edited By: Publish:Wed, 28 Sep 2016 05:05 PM (IST) Updated:Wed, 28 Sep 2016 05:05 PM (IST)
प्रज्ञा केंद्र की संचालिका पर प्राथमिकी

सिमरिया : प्रखंड के जांगी पंचायत के प्रज्ञा केन्द्र की संचालिका मीना कुमारी पर प्राथमिकी समरिया थाना में दर्ज हुई है। अंचल अधिकारी जयप्रकाश करमाली प्राथमिकी द्वारा दर्ज कराई गई है। अनुमंडल पदाधिकारी मुमताज अली के आदेश के आलोक में सीओ ने मामला दर्ज कराया है। आदेश में कहा गया है कि उक्त प्रज्ञा केन्द्र से रंजीत साव पिता महेन्द्र साव के द्वारा उपायुक्त स्तर के लिए ओबीसी प्रमाण पत्र जिसका नं. जेएच सीसी/ 2016/426730 का आवेदन दिया गया था। इसमें इनका आय और आवासीय प्रमाणपत्र फर्जी पाया गया, जो बेहद संगीन अपराध है । ऐसे में दोनों प्रमाणपत्र को रद करते हुए आवेदक और केन्द्र की संचालिका पर प्राथमिकी दर्ज कर सूचना अनुमंडल कार्यालय को समर्पित करने का आदेश दिया गया है।

chat bot
आपका साथी