बुनियादी कानून की पढ़ाई हो सुनिश्चित

चतरा : स्थानीय व्यवहार न्यायालय के सभाकक्ष में गुरुवार को विधि दिवस मनाया गया। यह आयोजन न्यायिक प

By Edited By: Publish:Thu, 26 Nov 2015 11:01 PM (IST) Updated:Thu, 26 Nov 2015 11:01 PM (IST)
बुनियादी  कानून की पढ़ाई हो सुनिश्चित

चतरा : स्थानीय व्यवहार न्यायालय के सभाकक्ष में गुरुवार को विधि दिवस मनाया गया। यह आयोजन न्यायिक पदाधिकारियों एवं जिला बार एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुटुंब न्यायालय के प्रधान जिला एवं न्यायाधीश प्रेम प्रकाश पांडेय ने की एवं संचालन विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव मो. तौफीक अहमद ने किया। कार्यक्रम का उद्घाटन अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान उपस्थित अधिवक्ताओं एवं आम लोगों को संबोधित करते हुए प्रधान जिला न्यायाधीश ने भारतीय संविधान में उल्लेखित अनुच्छेदों को विस्तृत जानकारी दी तथा कहा कि 26 नवंबर 1949 को ही भारतीय संविधान निर्माताओं ने इसका प्रारूप तैयार कर पेश किया था। संविधान की प्रारूप प्रकाशन की तिथि को ही विधि दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि सरकारी उच्चतर विद्यालयों में बेसिक कानून की पढ़ाई की व्यवस्था सरकार को सुनिश्चत करनी चाहिए। ताकि उच्च शिक्षा अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों को कानून एवं संविधान की जानकारी हो सके। उन्होंने भारतीय संविधान में वर्णित अनुच्छेदों पर चर्चा करते हुए लोगों से इसका अध्ययन करने की बात कही। साथ ही कहा कि कानून की जानकारी आम आदमी को भी उपलब्ध कराने की जरूरत है। ताकि मुकदमें में कमी आ सके। उन्होंने कहा कि समय-समय पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा नि:शुल्क कानूनी जागरूकता शिविर के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का भी प्रशंसा की तथा मीडिया की भूमिका की सराहना की। मौके पर एडीजे वन प्रदीप कुमार, टू श्रीप्रकाश दूबे, थ्री बाल कृष्ण तिवारी, एसीजेएम संतोष कुमार, एसडीजेएम विजय कुमार श्रीवास्तव, सिविल जज श्वेता कुमारी, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रमेश जायसवाल, सचिव सुबोध कुमार मिश्रा उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी