पौधरोपण कर युवाओं ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

गिद्धौर : प्रखंड के कौलेश्वरी सहित अन्य जंगली क्षेत्रों में 'पर्यावरण बचाओ' संरक्षण समिति के तत्वाव

By Edited By: Publish:Mon, 31 Aug 2015 06:36 PM (IST) Updated:Mon, 31 Aug 2015 06:36 PM (IST)
पौधरोपण कर युवाओं ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

गिद्धौर : प्रखंड के कौलेश्वरी सहित अन्य जंगली क्षेत्रों में 'पर्यावरण बचाओ' संरक्षण समिति के तत्वावधान में पौधारोपण कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व कमेटी के आनंद किशोर, शिक्षक महेंद्र दांगी, लक्ष्मण कुमार सहित अन्य युवा कर रहे थे। कमेटी द्वारा सोमवार को करीब डेढ़ सौ फलदार व औषधीय पौधा लगाया। पौधा रोपण के पश्चात युवाओं ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। पौधा रोपण किए गए पौधों में आम, जामुन नीम, आंवला, बेल सहित अन्य पौधा शामिल है। कार्यक्रम के पश्चात एक सभा का आयोजन किया गया। जहां पर युवाओं को पर्यावरण की विशेषता बताई गई। सभा को संबोधित करते हुए कमेटी के आनंद किशोर ने कहा कि पेड़ पौधे प्राकृतिक के श्रृंगार हैं। पेड़ है तो जीवन है, यदि पर्यावरण को संरक्षित नहीं किया गया तो भयावह स्थित उत्पन्न हो जाएगी।

chat bot
आपका साथी