मांगों के समर्थन में भाकपा ने किया रोषपूर्ण प्रदर्शन

सिमरिया: सात सूत्री मांगों के समर्थन में भाकपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को रैली निकाली और रोषपूर्ण प्र

By Edited By: Publish:Sat, 04 Jul 2015 09:16 PM (IST) Updated:Sat, 04 Jul 2015 09:16 PM (IST)
मांगों के समर्थन में भाकपा ने किया रोषपूर्ण प्रदर्शन

सिमरिया: सात सूत्री मांगों के समर्थन में भाकपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को रैली निकाली और रोषपूर्ण प्रदर्शन किया। इस क्रम में जमकर सरकार विरोधी नारे लगाए गए। रैली का नेतृत्व भाकपा कार्यकर्ता विनोद बिहारी पासवान ने किया। रैली सिमरिया चौक से गुजरते हुए प्रखंड कार्यालय पहुंची। जहां पार्टी के शिष्ट मंडल ने कृषि पदाधिकारी सद्दरुदीन खान से मुलाकात की और मुख्यमंत्री के नाम सात सूत्री मांग पत्र सौंपा। मांगों में वृद्धा पेंशन का अविलंब भुगतान, राशन कार्ड का वितरण, रोल पावर स्टेशन को शुरू कराने, बंदोबस्त गैर मजरूआ भूमि का रसीद निर्गत करना, बगैर बीपीएल के वृद्धापेंशन का लाभ देना तथा मई जून का राशन कार्डधारियों को मुहैया कराना शामिल है। रैली के उपरांत सिमरिया चौक पर एक सभा का भी आयोजन किया गया। जिसे भाकपा नेताओं ने भाजपा सरकार के क्रियाकलाप की निंदा की। पार्टी के राज्य परिषद सदस्य देवनंदन साहु ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा सरकार पूंजीपतियों को माला-माल कर रही है। जबकि गरीब भूखे पेट सो रहे हैं। यह सरकार किसान-मजदूर विरोधी है। इस सरकार को उखाड़ फेंके। वहीं जिप सदस्य बनवारी साहु और विनोद बिहारी पासवान ने अनुमंडल क्षेत्र को लाभ नहीं मिलने पर आक्रोश व्यक्त किया। मौके पर शिव दयाल साहु, भुवनेश्वर महतो, दशरथ ठाकुर, गोपाल महतो, अनिता देवी, खुशीयाल महतो, विष्णु प्रसाद सहित बड़ी संख्या में महिला पुरुष शामिल थे।

chat bot
आपका साथी