पांच किलो अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

लावालौंग(चतरा): थाना क्षेत्र के माली गांव से पुलिस ने बुधवार को दो अफीम तस्करों को गिरफ्तार किया है।

By Edited By: Publish:Wed, 04 Mar 2015 07:38 PM (IST) Updated:Wed, 04 Mar 2015 07:38 PM (IST)
पांच किलो अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

लावालौंग(चतरा): थाना क्षेत्र के माली गांव से पुलिस ने बुधवार को दो अफीम तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दोनों तस्कर टूनगुन निवासी पप्पू कुमार व बांदू गांव निवासी योगेंद्र कुमार हैं। पुलिस ने दोनों के पास से पांच किलो अफीम भी बरामद किया है, दोनों को जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि माली गांव से दो तस्कर अफीम लेकर बाहर जा रहे हैं। सूचना के आलोक में त्वरित कार्रवाई की गई और दोनों को गिरफ्तार कर लिया। उक्त दोनों ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में पूर्व में भी तस्करी करने की बात कबूल की है। दंडाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी दिनेश प्रसाद सुरीन व थाना प्रभारी त्रिभुवन राम ने संयुक्त रूप से बताया कि गिरफ्तार युवक के पास से पांच किलो तैयार अफीम बरामद किया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पूरे मामले की जांच कर रही है। कुछ और संदिग्ध लोगों की नाम आने की संभावना है।

chat bot
आपका साथी