भूमि विवाद में मारपीट, महिला जख्मी

By Edited By: Publish:Wed, 30 Jul 2014 07:16 PM (IST) Updated:Wed, 30 Jul 2014 07:16 PM (IST)
भूमि विवाद में मारपीट, महिला जख्मी

चतरा : सदर थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव में बुधवार को भूमि विवाद को ले दो गुटों में मारपीट हो गई। जिसमें एक महिला घायल हो गई। घायल महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घायल महिला शुक्ला भुइयां की पत्नी सरिता देवी है। जानकारी के अनुसार शुक्ला भुइयां और लक्ष्मण यादव के साथ वर्षो से जमीन विवाद चला आ रहा है। इसी बात को लेकर बुधवार को दोनों में तू तू मैं मैं होने लगी। बात बढ़ते-बढ़ते मारपीट तक पहुंच गई। इस बाबत महिला ने सदर थाना में आवेदन देकर लक्ष्मण यादव, विनय यादव एवं बिंदु यादव पर मारपीट का प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है।

chat bot
आपका साथी