बेरोजगारों, किसानों व मजदूरों की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं

बेरोजगारों किसानों व मजदूरों की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं

By JagranEdited By: Publish:Sun, 14 Aug 2022 08:56 PM (IST) Updated:Sun, 14 Aug 2022 08:56 PM (IST)
बेरोजगारों, किसानों व मजदूरों की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं
बेरोजगारों, किसानों व मजदूरों की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं

बेरोजगारों, किसानों व मजदूरों की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं

संवाद सहयोगी, ललपनिया (बेरमो) : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) गोमिया अंचल का 17वां सम्मेलन रविवार को साड़म स्थित सामुदायिक भवन में हुआ। वरीय कार्यकर्ता चंद्रदेव रविदास ने ध्वजारोहण कर सम्मेलन का शुभारंभ किया। उसके बाद तीन-चार सितंबर 2022 को होने वाले जिला स्तरीय सम्मेलन में भाग लेने के लिए गोमिया अंचल के 58 प्रतिनिधियों का चयन किया गया। वरीय नेता चंद्रशेखर झा ने कहा कि पूरे देश में बेरोजगारी व महंगाई बढ़ती जा रही है। साथ ही बेरोजगारों, किसानों व मजदूरों की उपेक्षा की जा रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पार्टी के राज्य कार्यसमिति सदस्य इफ्तेखार महमूद ने कहा कि सरकार की ओर से रिक्त पदों पर बहाली नहीं करके बेरोजगारों के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है। मजदूरों व किसानों के हित के खिलाफ फैसले लिए जा रहे हैं।

सम्मेलन को भाकपा के सहायक जिला सचिव गणेश महतो, अंचल सचिव सोमर मांझी, सहायक अंचल सचिव अनवर रफी एवं देवानंद प्रजापति ने भी संबोधित किया। मौके पर मुकुंद साव, बीरबल हांसदा, अशरफ अंसारी, खुर्शीद आलम, शाने रजा, राजेश करमाली, मौजीलाल महतो, चमन चौधरी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी