सेवा की आड़ में बच्चों व महिलाओं का सौदा कर रहे मिशनरी

बोकारो : इसाई मिशनरी भारत में प्रलोभन देकर धर्मांतरण कर रहे हैं। वहीं इस्लामिक चरमपंथ

By JagranEdited By: Publish:Sun, 08 Jul 2018 06:35 PM (IST) Updated:Sun, 08 Jul 2018 06:35 PM (IST)
सेवा की आड़ में बच्चों व महिलाओं का सौदा कर रहे मिशनरी
सेवा की आड़ में बच्चों व महिलाओं का सौदा कर रहे मिशनरी

बोकारो : इसाई मिशनरी भारत में प्रलोभन देकर धर्मांतरण कर रहे हैं। वहीं इस्लामिक चरमपंथी लव जेहाद के माध्यम से आदिवासियों से विवाह कर पॉलिटिकल प्रॉसेस में आ रहे हैं। यह काम धड़ल्ले से हो रहा है। धर्मांतरण करना ¨हसात्मक कार्रवाई है। सरकार को धर्मांतरण करनेवालों पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। ये बातें विहिप के केंद्रीय महामंत्री मि¨लद परांडे ने सरस्वती विद्या मंदिर सेक्टर तीन में कही। विहिप झारखंड प्रांत कार्यसमिति की बैठक में कहा कि मिशनरी का सेवा की आड़ में बच्चों का सौदा करना गलत है। झारखंड में सेवा का झूठा चेहरा सामने आ गया है। झारखंड में इसाई धर्म प्रचारक पकड़े जा रहे हैं। यह समाज की अगुवाई में ही संभव हो सका है।

अयोध्या के सांस्कृतिक समाज के अंदर कोई मस्जिद बनने नहीं दिया जाएगा। वहां बाबर के नाम पर कोई मस्जिद नहीं बनने दिया जाएगा। जिन पत्थरों को तराशा जा रहा है, उसी से श्रीराम मंदिर का निर्माण किया जाएगा। केंद्रीय उपाध्यक्ष जगन्नाथ शाही ने कहा कि भारत का परिदृश्य संपूर्ण विश्व से अलग है। मुस्लिमों व इसाइयों की संख्या बढ़ रही है। देश में हिन्दू आक्रांत हैं। संपूर्ण भूमंडल में ऐसी स्थिति कहीं नहीं है। म्यांमार छोटा सा देश है। वहां इस्लामिक चरमपंथियों ने आतंक फैलाने की कोशिश की। वहां की सरकार ने उनके मंसूबे पर पानी फेर कर उन्हें खदेड़ दिया। इसका गुस्सा हिन्दुओं पर उतारा गया। वही रो¨हग्या भारत में घुस गए। अब कुछ हिन्दू ही उनकी रक्षा के लिए खड़े हो गए। कहा कि आज जनजागरण की आवश्यकता है। हिन्दुओं को जागरूक करना होगा। इन्हें संगठित करना होगा। भगवान ने कल्याण मार्ग पर चलने के लिए धरती पर भेजा है। इसलिए इस दिशा में कदम आगे बढ़ाना चाहिए।

इस दौरान झारखंड गौरव पत्रिका का विमोचन किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश मंत्री डॉ. वीरेंद्र साहू व धन्यवाद ज्ञापन राजेश ने किया। मौके पर मंत्री अमर बाउरी, विधायक बिरंची नारायण, विहिप के क्षेत्र मंत्री वीरेंद्र विमल, क्षेत्र संगठन मंत्री केशव राजू, प्रांत कार्याध्यक्ष योगेंद्र सिन्हा, संत दिव्यानंद, संत रामप्रसाद दास, स्वामी कृष्ण चैतन्य ब्रह्मचारी, स्वामी विजयानंद दास, प्रांत उपाध्यक्ष गंगा प्रसाद यादव, प्रदेश सह मंत्री वीरेन्द्र गुप्ता, मनोज पोद्दार, संतोष कुमार, विजय पांडेय आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी