रेल कर्मियों की बेटियों को मिलेगा टैबलेट

सौरभ ¨सह, बोकारो : रेलवे में महिलाओं की भागीदारी को और सशक्त करने के लिए रेलवे ने

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Mar 2018 03:03 AM (IST) Updated:Wed, 21 Mar 2018 03:03 AM (IST)
रेल कर्मियों की बेटियों को मिलेगा टैबलेट
रेल कर्मियों की बेटियों को मिलेगा टैबलेट

सौरभ ¨सह, बोकारो :

रेलवे में महिलाओं की भागीदारी को और सशक्त करने के लिए रेलवे ने एक नई शुरुआत की है। रेलवे ने अपने कर्मियों के बेटियों को टैबलेट देने का फैसला लिया है। आठ मार्च को महिला दिवस के अवसर पर दक्षिणपूर्व रेलवे जोन के गार्डनरीच मुख्यालय में मेंस कांग्रेस के कार्यालय में ¨प्रसिपल सीपीओ जरीना फिरदौसी ने 11वीं व 12वीं की छात्राओं को टैबलेट देने की घोषणा की थी।

फिरदौसी की घोषणा की दक्षिणपूर्व रेलवे ने सर्कुलर निकाल कर आधिकारिक पुष्टि कर दी है। दक्षिणपूर्व रेलवे के सभी मंडलों के कर्मचारियों से 11वीं और 12वीं की छात्राओं की जानकारी मांगी जा रही है। फिरदौसी के घोषणा का लाभ जोन के आद्रा, चक्रधरपुर, रांची, खड़गपुर, बोकारो, टाटा, मंडल के रेल कर्मचारियों की बेटियों को टैबलेट मिलेगा। टैबलेट लेने के लिए छात्राओं को सिर्फ स्कूल का प्रमाण पत्र देना है। आद्रा मंडल में करीब 15 हजार कर्मचारी काम करते हैं, जिनमें से चार हजार रेलकर्मियों की बेटियों को इसका लाभ मिलेगा।

मालूम हो की महिलाओं को सम्मान देने के लिए महिला दिवस पर आद्रा मंडल के विभिन्न स्टेशनों को पूरी तरह महिलाओं को एक दिन के लिए सौंप दिया था। इसके अलावा बर्नपुर स्टेशन को पूरी तरह महिलाओं को संचालित करने की बात चल रही है।

----------------------

ग्रुप डी के कर्मचारियों को मिलेगा लाभ : रेलवे मेंस कांग्रेस के मंडल संयोजक सुब्रत डे इस निर्णय का स्वागत किया है। उन्होंने बताया कि ¨प्रसिपल सीपीओ के घोषणा का लाभ ग्रुप डी के कर्मियों को मिलेगा। स्टाफ बेनफिट फंड से बेटियों को टैबलेट दिया जाएगा। आद्रा मंडल में करीब चार हजार ग्रुप डी के कर्मी हैं।

chat bot
आपका साथी