तेजस्विनी परियोजना से महिलाओं का होगा विकास

दुग्दा चंद्रपुरा प्रखंड के दुग्दा पश्चिमी पंचायत भवन में तेजस्विनी परियोजना के तीन दिवसीय प्रशिक्षण

By JagranEdited By: Publish:Sat, 14 Mar 2020 08:39 PM (IST) Updated:Sat, 14 Mar 2020 08:39 PM (IST)
तेजस्विनी परियोजना से महिलाओं का होगा विकास
तेजस्विनी परियोजना से महिलाओं का होगा विकास

दुग्दा : चंद्रपुरा प्रखंड के दुग्दा पश्चिमी पंचायत भवन में तेजस्विनी परियोजना के तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन शनिवार को हुआ। कार्यशाला में नावाडीह, चंद्रपुरा और बेरमो प्रखंड के समन्वयक शामिल हुए। सभी समूह समन्वयकों को एजीवाईडब्ल्यू इंडक्शन प्रशिक्षण दिया गया। इसमें बोकारो जिला समन्वयक प्रकाश चंद्र पांडेय ने बताया कि तेजस्विनी परियोजना का मुख्य उद्देश्य 14 से 24 साल की बालिकाओं व युवतियों का सामाजिक और आर्थिक विकास करना है। जिला परियोजना पदाधिकारी ओमप्रकाश यादव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की युवतियों के शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार को लेकर परियोजनाएं चलाई जा रही हैं। इसके लिए सभी प्रेरक अपने-अपने क्षेत्रों में सहिया व जनप्रतिनिधियों से सहयोग लेकर सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ पहुंचाना सभी का दायित्व है। इसके लिए प्रखंड से लेकर जिलास्तर तक के पदाधिकारी तत्पर हैं। इस अवसर पर सिकू गोराई, रविकांत सिन्हा, सूर्यमणी मार्डी, त्रिदेव कुमार, अनुज, रीता कुमारी, उर्मिला कुमारी, माधवी दास, सूरजमनी देवी, शंकर कुमार महतो, कंचन कुमारी आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी