ऑनलाइन की त्रुटियां सुधार राजस्व वसूली बढ़ाएं

संवाद सहयोगी चंदनकियारी अंचलाधिकारी मनोज कुमार ने मंगलवार को अधिकारी व कर्मियों के साथ

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Sep 2020 10:46 PM (IST) Updated:Tue, 22 Sep 2020 10:46 PM (IST)
ऑनलाइन की त्रुटियां सुधार राजस्व वसूली बढ़ाएं
ऑनलाइन की त्रुटियां सुधार राजस्व वसूली बढ़ाएं

संवाद सहयोगी, चंदनकियारी: अंचलाधिकारी मनोज कुमार ने मंगलवार को अधिकारी व कर्मियों के साथ बैठक कर राजस्व संबधी त्रुटियों के निराकरण की दिशा में त्वरित कार्यवाही का निर्देश दिया। कहा कि नई सर्वे के तहत सम्बंधित रैयतों के पूर्व में जारी लगान रसीद का मिलान करते हुए ऑनलाइन में सुधार कर लगान रसीद निर्गत करने की प्रक्रिया संपादित करें। साथ ही जमीन संबधी दाखिल खारिज व अन्य त्रुटियों को ससमय निराकरण करना भी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि विशेष व विवादित परिस्थिति में अभिलेखों का मिलान के साथ ही स्थल निरीक्षण कर सत्यता की जांचोपरांत ही अग्रेतर कार्यवाही करें ताकि विवाद की स्थिति से निबटा जा सके। मौके पर अंचल निरीक्षक दिनेश मिश्र,राजस्व कर्मचारी कृष्णा प्रसाद, मनोज कुमार मिश्रा, सहदेव दास, संजय पांडेय, रविन्द्र महथा व प्रेम कुमार मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी