अंतरराष्ट्रीय रोप स्कीपिग में प्रतिभा दिखाएंगे रोहित व सोनाली

एमजीएम हायर सेकेंड्री स्कूल सेक्टर चार एफ बोकारो के रोहित कुमार श्रीवास्तव व सोनाली सोरेन ने शानदार प्रदर्शन के आधार पर भारतीय रोप स्कीपिग टीम में स्थान सुनिश्चित किया है। नेपाल के काठमांडू में साउथ एशियन रोप स्कीपिग चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Dec 2021 06:53 PM (IST) Updated:Tue, 07 Dec 2021 06:53 PM (IST)
अंतरराष्ट्रीय रोप स्कीपिग में प्रतिभा दिखाएंगे रोहित व सोनाली
अंतरराष्ट्रीय रोप स्कीपिग में प्रतिभा दिखाएंगे रोहित व सोनाली

जागरण संवाददाता, बोकारो: एमजीएम हायर सेकेंड्री स्कूल सेक्टर चार एफ बोकारो के रोहित कुमार श्रीवास्तव व सोनाली सोरेन ने शानदार प्रदर्शन के आधार पर भारतीय रोप स्कीपिग टीम में स्थान सुनिश्चित किया है। नेपाल के काठमांडू में साउथ एशियन रोप स्कीपिग चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। रोहित व सोनाली भारतीय रोप स्कीपिग टीम की ओर से इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी प्रतिभा की चमक बिखेरेंगे। स्कूल के प्राचार्य फादर रेजी सी वर्गीस ने कहा कि रोप स्कीपिग फेडरेशन आफ इंडिया की ओर से प्रशिक्षण शिविर लगाया जाएगा। इसमें भारतीय रोप स्कीपिग टीम के लिए चयनित खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने रोहित व सोनाली को सम्मानित किया।

प्राचार्य ने कहा कि खेलकूद तन व मन को स्वस्थ रखने में सहायक है। यह जीवन में आगे बढ़ने की सीख देता है। इससे मन में जीत का जज्बा जागृत होता है। उन्होंने कहा कि स्कूल के विद्यार्थी शिक्षा के साथ खेलकूद में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। राज्य व राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में मेडल जीत रहे हैं। अब अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। मौके पर प्रशिक्षक राजीव कुमार उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी