रोप स्कीपिग में मल्लिकार्जुन को राष्ट्रीय स्तर पर मिला कांस्य

जागरण संवाददाता बोकारो रोप स्कीपिग फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर

By JagranEdited By: Publish:Sat, 06 Jun 2020 09:30 PM (IST) Updated:Sun, 07 Jun 2020 06:22 AM (IST)
रोप स्कीपिग में मल्लिकार्जुन को राष्ट्रीय स्तर पर मिला कांस्य
रोप स्कीपिग में मल्लिकार्जुन को राष्ट्रीय स्तर पर मिला कांस्य

जागरण संवाददाता, बोकारो : रोप स्कीपिग फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर ऑनलाइन रोप स्कीपिग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें भाग लेकर बोकारो पब्लिक स्कूल के मल्लिकार्जुन मिश्रा ने राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा की चमक बिखेरी। झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए इसने इस प्रतियोगिता में कांस्य पदक हासिल किया। इस आशय की जानकारी स्कूल के निदेशक कैप्टन आरसी यादव ने दी। उन्होंने कहा कि जूनियर ब्वायज वर्ग के क्रिस क्रॉस इवेंट में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर मल्लिकार्जुन ने तीसरा स्थान हासिल किया।

स्कूली स्तर पर विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। शिक्षक विद्यार्थियों को खेलकूद का प्रशिक्षण देते हैं। इसके अलावा अंतर सदन स्तर पर भी विविध खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। इसमें भाग लेकर विद्यार्थी स्वयं की क्षमता का आंकलन करते हैं। उन्होंने मल्लिकार्जुन के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

chat bot
आपका साथी