रेल कर्मचारियों की अनदेखी कर रही सरकार

चंदनकियारी : दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस कांग्रेस के आद्रा मंडल संयोजक सुब्रत दे एवं शाखा सचिव अमित

By JagranEdited By: Publish:Sat, 29 Dec 2018 07:39 PM (IST) Updated:Sat, 29 Dec 2018 07:39 PM (IST)
रेल कर्मचारियों की अनदेखी कर रही सरकार
रेल कर्मचारियों की अनदेखी कर रही सरकार

चंदनकियारी : दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस कांग्रेस के आद्रा मंडल संयोजक सुब्रत दे एवं शाखा सचिव अमित कुमार ¨सह के नेतृत्व में शनिवार को रेल कर्मचारियों ने 24 सूत्री मांगों के तहत सहायक मंडल अभियंता, भोजूडीह के कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया। शाखा सचिव ने बताया कि लगातार दो वर्षों से जोनल का पैसा अन्य कार्यों में लगाए जाने के कारण रेलवे आवास की अवस्था ¨चताजनक हो गई है। तीन वर्षों से ट्रैक मेंटेनर्स का एमएसीपी और प्रमोशन रुका पड़ा है। कहा कि एसईआरएमसी ने भोजूडीह के निवासियों के लिए ना सिर्फ डायरेक्ट डीवीसी कनेक्शन के रूप में निर्बाध विद्युत आपूर्ति का प्रावधान किया, बल्कि वर्षों से खराब पड़े डीजी सेट को ठीक करवा कर निर्बाध जलापूर्ति भी सुनिश्चित की है। मंडल संयोजक सुब्रत दे ने एसईआरएमसी की अनेकों उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उनके प्रयासों से 23 वर्षों के पश्चात लगातार दो बार डीजीसीई के माध्यम से ग्रुप डी के कर्मचारियों को गार्ड, एसएम और क्लर्क में जाने का मौका मिला है। इस मौके पर उपमंडल संयोजक रवींद्रनाथ चटर्जी, बोकारो सचिव राजन उपाध्याय मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी