राजद ने पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने का किया विरोध

राष्ट्रीय जनता दल की ओर से सेक्टर नौ कार्यालय में रविवार को स्थापना दिवस समारोह मनाया गया। जिलाध्यक्ष बुद्ध नारायण यादव ने कहा कि गरीब लोगों के उत्थान की दिशा में काम किया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 10:20 PM (IST) Updated:Mon, 06 Jul 2020 06:12 AM (IST)
राजद ने पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने का किया विरोध
राजद ने पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने का किया विरोध

जागरण संवाददाता, बोकारो: राष्ट्रीय जनता दल की ओर से सेक्टर नौ कार्यालय में रविवार को स्थापना दिवस समारोह मनाया गया। जिलाध्यक्ष बुद्ध नारायण यादव ने कहा कि गरीब लोगों के उत्थान की दिशा में काम किया जा रहा है। इनके हितों की रक्षा को लेकर संघर्ष जारी है। संगठन को सबल बनाने का काम हो रहा है। दल की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। कहा कि पेट्रोल व डीजल के मूल्यों में अप्रत्याशित वृद्धि को लेकर लोग परेशान हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत अभी कम है। इसके बावजूद पेट्रोल व डीजल के मूल्य में वृद्धि जारी है। सरकार को चाहिए कि वह लॉकडाउन के बाद महंगाई की मार झेल रहे लोगों को राहत पहुंचाए, लेकिन ऐसा नहीं किया जा रहा है। लोग केंद्र सरकार की नीतियों से त्रस्त हैं। जिलाध्यक्ष बुद्ध नारायण यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सेक्टर नौ कार्यालय से सेक्टर चार गांधी चौक तक साइकिल रैली निकाली।

रैली में हृदया देवी, रामजीत यादव, प्रमोद सिंह, जितेंद्र नारायण यादव, कुंदन कुमार गुप्ता, मुन्नी देवी, लालमुनी देवी, अजय यादव, राकेश वर्मा, हरेंद्र सिंह, शंकर यादव, बीरु यादव, गनौरी भगत, शंभू प्रसाद, रामाकांत साह, लल्लन यादव, प्रदीप यादव, संतोष गिरि, भरत, मनोज यादव आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी