खुद को पुलिस इंस्पेक्टर बताकर युवती से किया दुष्कर्म, परिवार पर दबाव डालकर शादी करने पहुंचा

पुलिस ने एक किशोरी को फर्जी पुलिस वाले के चंगुल से बचा लिया। फर्जी पुलिस वाले की पहचान संजय कसेरा उर्फ असलम के रूप में हुई है। वह किशोरी से शादी के लिए परिवार पर लम्बे समय से दबाव बना रहा था।

By Arvind kumar SinghEdited By: Publish:Fri, 09 Dec 2022 09:58 PM (IST) Updated:Fri, 09 Dec 2022 09:58 PM (IST)
खुद को पुलिस इंस्पेक्टर बताकर युवती से किया दुष्कर्म, परिवार पर दबाव डालकर शादी करने पहुंचा
पुलिस ने एक किशोरी को फर्जी पुलिस वाले के चंगुल से बचाया, किशोरी से शादी करना चाहता था आरोपी।

बोकारो,जागरण संवाददाता: बजरंग दल की मदद से पुलिस ने एक किशोरी को फर्जी पुलिस वाले के चंगुल से बचा लिया। फर्जी पुलिस वाले की पहचान संजय कसेरा उर्फ असलम के रूप में हुई है। वह लम्बे समय से परिवार के सम्पर्क में था।वह किशोरी से शादी के लिए परिवार पर दबाव बना रहा था, जिसमें वह सफल भी हो चुका था। वह बुधवार को किशोरी के साथ शादी करने जा रहा था लेकिन तभी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसके इरादों पर पानी फेर दिया। पुलिस ने किशोरी को तो बचा लिया लेकिन आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घटना स्थल से आरोपी की अल्टो कार, पुलिस इंस्पेक्टर की वर्दी और पिस्टल बरामद किया है।

सिटी डीएसपी कुलदीप कुमार ने बताया कि, बोकारो के हरला थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले गरीब परिवार में बीती रात शादी के दौरान इस प्रकार की घटना की सूचना मिली। सूचना मिलने पर हरला पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देख शादी के लिए बारात लेकर पहुंचा व्यक्ति मौके से भाग निकला। उन्होंने बताया कि 2021 में संजय उर्फ असलम ठगी के एक मामले में जेल जा चुका है।

पहले बताया मैनेजर तो बाद में कहने लगा इंस्पेक्टर :

किशोरी ने पुलिस को बताया है कि, उसकी मां छह महीने पहले बैंक में रुपये निकालने गई थी। बैंक में ही आरोपी की मां से मुलाकात हुई। उसने अपना नाम संजय कसेरा बताया और कहा कि बेटियों की वह बजाज कंपनी में नौकरी लगवा देगा। इसके बाद वह मां का मोबाइल नंबर लेकर बात करने लगा। एक दिन उसने मां को फोन करके सिटी सेंटर बुलाया। बातचीत के दौरान उसने खुद को बैंक का मैनेजर बताया, लेकिन बाद में खुद को पुलिस स्पेक्टर बताने लगा।

जान से मारने की धमकी देकर किया यौन शोषण

इस मुलाकात के बाद वह घर आने-जाने लगा। वह  किशोरी के मां-बाप पर शादी के लिए दबाव डालने लगा। उसने किशोरी से कहा कि, अगर वह उससे शादी नहीं करेगी तो उसका अपहरण कर लेगा। इसके बाद उसने जान से मारने की धमकी देकर उससे शारीरिक संबंध भी बनाया। मां-पिता को उसने धमकी देकर शादी के लिए तैयार कर लिया। वह बारात लेकर आया। इसी बीच पुलिस आ गई तो वह मौके से फरार होने मेें कामयाब हो गया।

बजरंग दल के नेताओं ने दिया हौंसला

संजय उर्फ असलम के बारे में बताते हुए बजरंग दल के जिला प्रमुख अजित पांडेय ने बताया कि पीड़ित परिवार काफी सहमे हुए थे। उन लोगों ने जब हिम्मत दी, तब वह पुलिस को सूचना देने के लिए तैयार हुए। पीड़ित परिवार काफी गरीब है। करीब छह महीने पहले आरोपी इस परिवार के संपर्क में आया। वह अपने आप को हिन्दू और उनके ही जाति का बताया करता था। उसने परिवार में अपना दबदबा ऐसा बना लिया था कि वह उनका हर निर्णय लेने लगा था। आरोपित अक्सर पुलिस के वर्दी में आता था। उन्होंने बताया कि, उन्हें इस बात की सूचना मिली कि एक अपराधी जो धर्म बदलकर नाबालिग से शादी कर रहा है तो उन लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

पहले भी कर चूका है तीन शादी 

पुलिस सूत्रों के अनुसार,आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड है। उसे पिछले साल मई 2021 में चास पुलिस ने ठगी कर पैसे वसूलने के आरोप में गिरफ्तार किया था। आरोपी चतरा, रांची, रघुनाथपुर व जामताड़ा जेल में भी रह चुका है। यह आरोपी मूल रूप से बिहार के गया जिले का रहने वाला है। वर्तमान में यह धनबाद के भूली में घर बनाकर रह रहा था। इसके पहले उसने एक आदिवासी महिला को झांसे में लेकर अपने आप को आदिवासी बता कर उससे शादी की थी। आदिवासी महिला को आरोपी ने अपना नाम राज सोरेन बताकर शादी की थी। आदिवासी महिला पेटरवार की रहने वाली है।

यह भी पढ़ें: Ranchi: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में पुलिस ने युवती को किया बरामद, दो गिरफ्तार, अन्य आरोपियों की तलाश जारी

chat bot
आपका साथी