कोरोना का असर: पार्को में एंट्री बंद, धार्मिक स्थलों पर पुलिस अलर्ट

नए साल में कोरोना के बढ़ते मामलों ने लोगों की खुशियों पर अचानक ब्रेक लगा दिया है। स्कूल कालेज पार्क जिम जू व स्टेडियम को फिलहाल 15 जनवरी तक बंद कर दिया गया। इसकी वजह से मंगलवार को परिवार के साथ घूमने-फिरने व मस्ती करने निकले लोगों को निराशा हाथ लगी।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 04 Jan 2022 08:33 PM (IST) Updated:Tue, 04 Jan 2022 08:33 PM (IST)
कोरोना का असर: पार्को में एंट्री बंद, धार्मिक स्थलों पर पुलिस अलर्ट
कोरोना का असर: पार्को में एंट्री बंद, धार्मिक स्थलों पर पुलिस अलर्ट

जागरण संवाददाता, बोकारो: नए साल में कोरोना के बढ़ते मामलों ने लोगों की खुशियों पर अचानक ब्रेक लगा दिया है। स्कूल, कालेज, पार्क, जिम, जू व स्टेडियम को फिलहाल 15 जनवरी तक बंद कर दिया गया। इसकी वजह से मंगलवार को परिवार के साथ घूमने-फिरने व मस्ती करने निकले लोगों को निराशा हाथ लगी। जानकारी के अभाव में बोकारो के जवाहर लाल नेहरू जैविक उद्यान पहुंचे लोगों ने जब प्रवेश द्वार के मेन गेट पर ताला देखा तो उदास मन से वापस लौट गए।

इस संबंध में चास एसडीओ दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने बताया कि राज्य सरकार की गाइडलाइन का शत-प्रतिशत पालन किया जाएगा। शहर के पार्क में किसी को भी इंट्री नहीं मिलेगी। गेट पर सुरक्षा बल तैनात रहेंगे। वहीं मंदिर, मस्जिद व गुरुद्वारा के पास भी संबंधित थाना की पुलिस अलर्ट रहेगी। शहर के मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा पूर्व की तरह खुले रहेंगे, पर मास्क के साथ एंट्री होगी। सार्वजनिक स्थानों पर भी शारीरिक दूरी रखनी होगी।

कहा कि पिछले माह तक संक्रमण के मामले कम रहे, लेकिन जनवरी में बढ़े हैं। सलाह दी कि मास्क लगाएं और भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें। कोविड प्रोटोकाल का गंभीरता से पालन करें। ऐसे कार्यक्रमों तथा स्थानों पर जाने से परहेज करना चाहिए, जिनमें ज्यादा लोग एकत्रित होते हों।

chat bot
आपका साथी