चांद का सपना दिखा निगल गए तारा

संवाद सहयोगी चंदनकियारी चंदनकियारी हाईस्कूल मैदान में बने ग्रामीण स्टेडियम को अपग्रेड कर

By JagranEdited By: Publish:Tue, 23 Feb 2021 11:13 PM (IST) Updated:Tue, 23 Feb 2021 11:13 PM (IST)
चांद का सपना दिखा निगल गए तारा
चांद का सपना दिखा निगल गए तारा

संवाद सहयोगी, चंदनकियारी : चंदनकियारी हाईस्कूल मैदान में बने ग्रामीण स्टेडियम को अपग्रेड करते हुए यहां अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम बनाने की धूमधाम से शुरुआत हुई। ग्रामीणों को लगा मानो उनके गांव में चांद उतर आएगा, लेकिन व्यवस्था की अनदेखी से उनके हाथ से तारा भी निकल गया। जिस स्टेडियम में खेलकूद होता था, वह उनके लिए उपयोगी नहीं रहा। इस स्टेडियम के निर्माण पर झारखंड सरकार का खेल मंत्रालय लगभग छह करोड़ रुपये खर्च कर रहा है। स्टेडियम का शिलान्यास विधायक अमर कुमार बाउरी (तत्कालीन खेलमंत्री) और सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने तीन नवंबर 2018 को किया था। शिलान्यास के समय ही तत्कालीन खेलमंत्री ने ड्रीम प्रोजेक्ट बताते हुए ठेकेदार को जल्द से जल्द स्टेडियम का निर्माण कार्य पूर्ण करने को कहा था। इसपर कार्यकारी एजेंसी मेसर्स शिवनरेश कंपनी प्राइवेट लिमिटेड के अधिकारियों ने मई 2019 तक हर हाल में स्टेडियम निर्माण कार्य को पूर्ण कराने का आश्वासन दिया था। परंतु निर्माणकार्य की गति काफी धीमी पड़ गई। इस बीच राज्य की शासन व्यवस्था भी बदल गई। इसके बाद से स्टेडियम के निर्माण कार्य पर ग्रहण लग गया। एक वर्ष से अधिक समय से यहां निर्माणकार्य बंद है। क्या- क्या कार्य है बाकी

यहां स्टेडियम में 70/90 मीटर के फुटबॉल ग्राउंड के अलावे छह लेन की 400 मीटर रनिग सिथेटिक ट्रैक के अलावे हाई जंप, लांग जंप, वाटर जंप ट्रैक, वॉलीबॉल एवं बास्केटबॉल कर्बा, दो पवेलियन, चार शौचालय, वाटर टैंक, लाइटिग तथा पांच हजार की क्षमता वाली गैलरी का निर्माण किया जाना है। इसमें शौचालय को छोड़ लगभग सभी निर्माण कार्य फिलहाल ठप है।

इस संबंध में कंपनी के साइड इंचार्ज मुत्थु कुमार ने बताया कि निर्माण कार्य को पूर्ण करने के लिए विभाग की ओर से दो वर्ष की अवधि तय की गई थी। विभाग की ओर से कार्य के प्राक्कलन में वृद्धि के अनुमोदन में देरी के कारण समय पर कार्य पूर्ण नहीं किया जा सका।

chat bot
आपका साथी