बच्चों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए करें प्रेरित

फोटो 20 बोकारो 2 जागरण संवाददाता बोकारो किड्जी प्री स्कूल बारी को-ऑपरेटिव कालोनी

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Jan 2020 10:00 PM (IST) Updated:Mon, 20 Jan 2020 10:00 PM (IST)
बच्चों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए करें प्रेरित
बच्चों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए करें प्रेरित

फोटो: 20 बोकारो 2

जागरण संवाददाता, बोकारो:

किड्जी प्री स्कूल बारी को-ऑपरेटिव कालोनी में वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। सम्मानित अतिथि संत जेवियर्स स्कूल के प्राचार्य फादर जेम्स ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि माता-पिता व शिक्षकों को बच्चों का खास ख्याल रखना चाहिए। इनके लिए घर एवं विद्यालय में शिक्षा का बेहतर माहौल तैयार करना चाहिए। हर बच्चा खास होता है। इसलिए एक-दूसरे से इनकी तुलना नहीं करना चाहिए। इन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना चाहिए। इससे इनमें सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। कहा कि माता-पिता को अपनी इच्छा बच्चों पर नहीं थोपना चाहिए। इन्हें रुचि के अनुरुप विषय चयनित करने की आजादी देनी चाहिए। इन्हें आगे बढ़ने का अवसर देना चाहिए। स्कूल के निदेशक एमएम श्रीवास्तव व नमिता श्रीवास्तव ने भी अपने विचार व्यक्त किए। प्राचार्य रोज ने अतिथियों का स्वागत किया। विद्यार्थियों ने भारत के विभिन्न राज्यों की भाषा का उच्चारण किया। इसके माध्यम से उन्होंने विविधता में एकता की झलक पेश की। विद्यार्थियों ने नृत्य व गीत पेश कर समां बांध दिया। उन्होंने लघु नाटिका के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। मौके पर रंजना, अनीता, कुमकुम, सारिका, संगीता, रोशलीन आदि उपस्थित थीं।

chat bot
आपका साथी